16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज नरम-गर्म, बादलों की लुकाछिपी जारी

मानसून सक्रिय होने के बाद राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। आज सवेरे बादलों की लुकाछिपी जारी रही। हालांकि जयपुर में गर्मी के तेवर नरम रहे और मौसम का मिजाज भी हल्का ठंडा दिखाई दिया।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Jun 26, 2025

– आज मौसम विभाग ने जयपुर में बारिश की संभावना जताई

जयपुर। मानसून सक्रिय होने के बाद राजधानी जयपुर में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। आज सवेरे बादलों की लुकाछिपी जारी रही। हालांकि जयपुर में गर्मी के तेवर नरम रहे और मौसम का मिजाज भी हल्का ठंडा दिखाई दिया। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। प्रदेश के पूवी जिलों और मेवाड़ क्षेत्र में आज मानसूनी बादलों के बरसने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिलो भरतपुर में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। धौलपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम 34 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान 32 ​डिग्री रहने की संभावना है। आज राजधानी जयपुर में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। अजमेर जिले में आज न्यूतनम तापमान 26 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 32 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 30 डिग्री रहने की संभावना है। चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 29 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 28 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं रेगिस्तानी जिले बाड़मेर में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 37 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 36 डिग्री रहने की संभावना है। जोधपुर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 34 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 35 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। सीकर जिले में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो दिन में अ​धिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई जिलों भारी से मध्यम गति की बारिश होने की संभावना है।