6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में मौसम गुलाबी, सर्दी के तेवर गायब

मौसम में इन दिनों एकाएक परिवर्तन होने लगा है। राजधानी जयपुर में भी अब दिन का मौसम गर्म हो रहा है। रात को हल्की ठंडक अभी भी बरकरार है। वहीं दिन में धूप के तेवर अब आमजन को परेशान करने लगे हैं। लोगों को दिन में धूप की चुभन अब महसूस होने लगी है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी अब गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Feb 17, 2025

– राजधानी में आज सवेरे सूर्य की तीखी किरणें निकली बाहर

– जयपुर में आज सवेरे तापमान रहा 19 डिग्री से​ल्सियस

जयपुर। मौसम में इन दिनों एकाएक परिवर्तन होने लगा है। राजधानी जयपुर में भी अब दिन का मौसम गर्म हो रहा है। रात को हल्की ठंडक अभी भी बरकरार है। वहीं दिन में धूप के तेवर अब आमजन को परेशान करने लगे हैं। लोगों को दिन में धूप की चुभन अब महसूस होने लगी है। प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी अब गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। भरतपुर संभाग में भी दिन में कड़ाके की धूप पड़ रही है। इस कारण आमजन दिन में पसीने से तरबतर होने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पुरवाई हवा से मौसम में गर्मी बढ़ रही है। धीरे-धीरे अब प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर लोगों को महसूस होंगे।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 19 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। यह तापमान इस सीजन को सबसे ज्यादा है। सरहदी जिलों श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में भी अब गर्मी की तपिश लोगों को महसूस होने लगी है। इस कारण लोगों ने अब गर्म कपड़ों का त्याग कर दिया है।

सर्दी का असर कमजोर

राजस्थान में सर्दी का असर कमजोर पड़ने के साथ ही गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। राजस्थान के सभी शहरों में तेज धूप खिलने लगी है, जिससे दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 20 शहर ऐसे रहे जहां दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर था। इनमें अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, डबोक, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, धौलपुर, नागौर, डूंगरपुर, बारां, जालोर, करौली, दौसा, प्रतापगढ़ और सीकर शामिल हैं। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चित्तौड़गढ़ में भी पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

तापमान और बढ़ने के आसार

जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी के स्तर में बढ़ोतरी होगी। 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी और उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। इसके अलावा, बीकानेर और जयपुर संभाग में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी के स्तर में भी वृद्धि हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़