8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Weather: बेमौसम बारिश, फसलें चौपट, इसलिए बरप रहा कुदरत का कहर

Rajasthan Weather Update: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा, सवाल यह कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ?

2 min read
Google source verification
rain1.jpg

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में हाल ही बेमौसम बारिश हुई। किसानों की फसलें चौपट हो गई। फसल खराबे का मुद्दा राजस्थान विधानसभा में गूंजा। मार्च के महीने में बेमौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर दिया। प्रदेश में लगातार मौसम अलग-अलग मिजाज दिखा रहा है। बेमौसम बारिश के बाद एक बार फिर दो दिन मौसम शुष्क रहने के साथ ही फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलेगा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 23-24 मार्च को आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।

सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ? दरअसल जलवायु परिवर्तन का असर ग्लोबल वामिर्ंग और मौसम के पैटर्न दोनों पर पड़ रहा है। जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग और मानसून में अस्थिरता को बढ़ा रही है। इस बीच चिंता बढ़ाने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। विश्व के हजारों वैज्ञानिकों द्वारा यूएन के जलवायु परिवर्तन से संबंधित अंतर-सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की मूल्यांकन रिपोर्ट (एआर) में दावा किया गया है, देश में बेमौसम और तेज बारिश के हालात 40 से 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे। अगर तापमान 1.5 से 2 डिग्री तक बढ़ा। रिपोर्ट के अनुसार, देश के विस्तृत भूभाग में तापमान 1.5 से 2 डिग्री बढ़ने पर बाढ़ का खतरा पैदा हो जाएगा।

देश के नौ राज्यों में मानव निर्मित ढांचे को जलवायु परिवर्तन से सबसे ज्यादा खतरा है। हाल ही क्रॉस डिपेंडेंसी इनिशिएटिव (एक्सडीआई) द्वारा दुनिया के 2,600 राज्यों व प्रांतों को कवर कर एक रिपोर्ट साल 2050 को ध्यान में रखते हुए बनाई गई। रिपोर्ट में मानव गतिविधियों और घरों से लेकर इमारतों तक यानी मानव निर्मित पर्यावरण को जलवायु परिवर्तन व मौसम के चरम हालात से नुकसान के पूर्वानुमान का प्रयास हुआ है। इसी आधार पर रैंकिंग की गई। यहां बाढ़, जंगलों की आग, लू, समुद्र सतह के बढ़ने जैसे खतरे बढ़ने का इशारा किया गया है। इसमें जोखिम वाले टॉप 100 में भारत के 14 राज्य है। इसमें राजस्थान की 32 वीं रैंक है।