27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आषाढ़ी एकादशी पर विठोबा भक्ति में सराबोर हुआ राजस्थानी समाज

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 27, 2026

Rajasthan

Bइलकल BB(बागलकोटB). आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर इलकल के राजस्थानी समाज की महिलाओं ने जोशी गली स्थित विठ्ठल मंदिर में भगवान विठोबा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शनिवार शाम कंठी सर्कल के समीप स्थित हनुमान मंदिर में एकत्रित हुईं। पवनपुत्र हनुमान के दर्शन के बाद वे भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा के रूप में विठ्ठल मंदिर पहुंचीं। महिलाओं ने पूरे मार्ग में "विठ्ठल-विठ्ठल, विठ्ठला हरि ओम विठ्ठल" के भजनों का गायन किया। मंदिर पहुंचने पर भगवान विठोबा के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की तथा मंदिर परिसर में भक्तिभाव से भजन-कीर्तन करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह की मंगल आरती से लेकर देर शाम तक दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। दिनभर मंदिर की घंटियों और भजनों की गूंज से पूरा परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। शाम के समय राजस्थानी समाज के पुरुषों ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान विठोबा के दर्शन किए और प्रदेश तथा समाज की सुख-शांति की प्रार्थना की।