19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Skills: राजस्थान के हुनर का कमाल, इंडिया स्किल्स में 17 युवा नेशनल स्टेज पर

Skill Development India: 5,000 में से निकले चैंपियन, क्षेत्रीय मुकाबले में पदकों की झड़ी। RSLDC देगा विशेष प्रशिक्षण, देशभर में दिखेगा प्रदेश का दम।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 19, 2026

India Skills Competition: जयपुर. राजस्थान के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर वे राष्ट्रीय मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। कौशल विकास की राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम (RSLDC) के मार्गदर्शन में प्रदेश के 17 प्रतिभागियों ने इंडिया स्किल्स नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर राज्य का नाम रोशन किया है।

प्रबंध निदेशक ऋषव मंडल ने बताया कि चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए विशेष और उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे देशभर के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों के बीच मजबूती से मुकाबला कर सकें। उन्होंने इसे राज्य के कौशल विकास तंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि और मील का पत्थर बताया।

प्रतियोगिता का सफर आसान नहीं था। शुरुआत करीब 5,000 प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग से हुई। इसके बाद जनवरी 2026 में आयोजित राज्य स्तरीय फाइनल में 536 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 63 को क्षेत्रीय स्तर पर भेजा गया। क्षेत्रीय मुकाबले में राजस्थान के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 8 रजत और 10 कांस्य पदक जीते। इसके अलावा 8 प्रतिभागियों को ‘मेडालियन ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।

इस बेहतरीन प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि राजस्थान के युवाओं में तकनीकी दक्षता, नवाचार और प्रतिस्पर्धी भावना की कोई कमी नहीं है। अब सभी की नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां ये 17 प्रतिभागी प्रदेश का परचम लहराने के लिए तैयार हैं।