10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजेंद्र सिंह राना बने अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए

राजधानी में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के चुनाव रविवार को हुए।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर। राजधानी में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के चुनाव रविवार को हुए। मनोचिकित्सालय स्थित ऑडिटोरियम में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव में राज्य के विभिन्न 41 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी ने भाग लिया। चुनाव में एक बार फिर से सभी संगठन के प्रमुखों ने राजेंद्र सिंह राना को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। सदन ने सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह राना को अगले दो साल के लिए पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया।

न​वनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना ने कहा कि हमने हमेशा कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ते रहेंगे।
महासंघ महा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि ओपीएस,वेतन में विसंगति, संविदा निविदा नियमितीकरण जैसे अनेक मुद्दों पर सरकार के समक्ष रखा जाए तथा सरकार को समयबद्ध अल्टीमेट दिया जाए। संगठन की ओर से आयाेजित बैठक में आगामी 15 दिन में नई कार्यकारिणी गठन कर कर्मचारी मांगों को गति प्रदान करने पर सहमति जताई गई।

इससे पहले महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह ने सदन की सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव करने का आह्वान किया। इस पर राजस्थान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने राजेंद्र सिंह राना का पुनः अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु नाम प्रस्तावित किया। इसे लैबोरेटरी संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, डिप्लोमा कौंसिल डीपी चौधरी और संविदा कार्मिकों के अध्यक्ष राजेश कटारे ने अनुमोदन किया।