जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड ने कहा कि मदन दिलावर का निलम्बन रदृद नहीं कर विधानसभा को कलंकित किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने शून्यकाल में व्यवस्था देने की आश्वासन दिया था। तत्कालीन मंत्री राजेन्द्र गुढा ने जो वक्तव्य दिया, उससे कुपित होकर उनको बर्खास्त किया गया। लाल डायरी को वे टेबल करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया गया। राजेन्द्र गुढा और मदन दिलावर को निलम्बित कर दिया गया। इस तरह का निलम्बन कभी नहीं किया गया।