6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव : भाजपा का कार्यक्रम तय, 11 स्थानों पर शाह, 7 पर योगी और 8 सभाएं करेंगे सिंह

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajnath singh, yogi adityanath and amit shah

लोकसभा चुनाव : भाजपा का कार्यक्रम तय, 11 स्थानों पर शाह, 7 पर योगी और 8 सभाएं करेंगे सिंह

अरविन्द सिंह शक्तावत / जयपुर। भाजपा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में कमजोर हुए अपने किलों को लोकसभा चुनाव प्रचार में फिर से मजबूत करने में लग गई है। यही कारण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चुनावी दौरे कई ऐसे स्थानों पर तय किए गए हैं, जहां संबंधित जिले में भाजपा विधानसभा चुनाव में या तो खाता नहीं खोल पाई थी और खोल पाई तो बहुत सीमित होकर रह गई। प्रदेश भाजपा ने शाह का प्रदेश में कुल 11 स्थानों पर चुनावी सभाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। इनमें से चार जिलों की सीटों में से भाजपा की झोली में एक भी विधानसभा सीट नहीं है। इसी के साथ प्रदेश में कुल आठ लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एवं सात लोकसभा सीटों पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सभाएं प्रस्तावित हैं।

प्रदेश भाजपा ने अमित शाह, केन्द्रीय ग्रह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं की सूची तैयार कर केन्द्रीय कार्यालय को भेज दी है। विधानसभा चुनावों में भी मोदी और शाह के अलावा राष्ट्रीय स्तर के स्टार प्रचारकों में योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह की ही सबसे ज्यादा मांग आई थी। इस बार भी इसी मांग को देखते हुए सभाएं तय की गई है। इससे पहले भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी बारह सभाएं तय कर केन्द्रीय कार्यालय को भेजी है। अब पार्टी आलाकमान इन प्रस्तावित सभाओं को हरी झंडी देकर सभाओं की तिथि तय करेंगे। पार्टी आलाकमान अपने स्तर पर एक-दो सभाओं में बदलाव भी कर सकता है। नरेन्द्र मोदी की सभाएं भी एक-दो कम करने की बात चल रही है।

इन जिलों में भाजपा खाली हाथ
शाह की 11 सभाओं में भरतपुर, सीकर, करौली और दौसा जिलों की सीटें भी शामिल हैं। गत विधानसभा चुनाव परिणाम में इन जिलों की 23 सीटों में से भाजपा एक भी पर जीत हासिल नहीं कर पाई थी।

जयपुर, कोटा में शाह और योगी दोनों करेंगे सभाएं

भाजपा के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार कई सीटें ऐसी हैं, जहां शाह और योगी या शाह और राजनाथ दोनों ही अलग-अलग दिन चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। जयपुर और कोटा में शाह और योगी दोनों के चुनाव दौरे प्रस्तावित हैं, वहीं सीकर और नागौर सीटों पर शाह के अलावा राजनाथ सिंह भी चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंग़े।

जयपुर-कोटा में होंगे रोड शो
भाजपा ने विधानसभा चुनावों की तर्ज पर अमित शाह के रोड शो इस बार भी करवाए जाएंगे। पार्टी ने जयपुर और कोटा शहर में रोड शो करवाने की तैयारी की गई है। दोनों ही शहरों को भाजपा के लिए मजबूत माना जाता है, लेकिन इस बार जयपुर शहर की विधानसभा सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था और पार्टी को ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा था।

इन स्थानों पर चुनावी दौरे

अमित शाह : भरतपुर, अलवर, सीकर, नागौर, जोधपुर, जयपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा,धौलपुर, दौसा

राजनाथ सिंह: श्रीगंगानगर, नीम का थाना (सीकर), परबतसर (नागौर), सुमेरपुर (पाली), सलूम्बर (उदयपुर), बिजौलिया (भीलवाड़ा), वल्लभनगर व प्रतापगढ़

आदित्यनाथ योगी : बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, चौहटन (बाड़मेर), पाली, मेड़ता सिटी (राजसमंद), जयपुर, बूंदी, सिरोही