4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजू ठेहट हत्याकांड के दो आरोपियों को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में किया शिफ्ट, जानें आखिर क्यों…

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जयपुर लाया गया है। दरअसल, आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनमें से दो के पैर में गोली लग गई थी। ऐसे में इन दोनों आरोपियों को यहां एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
photo1670146894.jpeg

राजू ठेहट हत्याकांड के दो आरोपियों को एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में किया शिफ्ट

जयपुर। गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जयपुर लाया गया है। दरअसल, आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान उनमें से दो के पैर में गोली लग गई थी। ऐसे में इन दोनों आरोपियों को यहां एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यहां पर कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों घायल अपराधियों का इलाज चल रहा है। इधर, दोनों आरोपियों को अस्पताल में लाने से पूर्व ही एक वार्ड को पूरी तरह से खाली करा लिया गया था। इसके बाद जैसे ही एंबुलेंस ट्रोमा सेंटर के गेट पर पहुंची तो दोनों को तत्काल वार्ड में ले जाया गया।

यह भी पढ़ें: राजू ठेहट के हत्यारों ने पुलिस पर की फायरिंग, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

जबकि अन्य मामलों में यदि कोई घायल ट्रोमा में पहुंचता है तो सबसे पहले इमरजेंसी में उसका इलाज किया जाता है और उसके बाद वार्ड में शिफ्ट किया जाता है। जबकि यहां दोनों आरोपियों को सीधे वार्ड में ले जाया गया और उसके तत्काल बाद उनका इलाज शुरू हुआ। माना जा रहा है कि अभी कुछ दिन दोनों आरोपियों को यही अस्पताल में रखा जाएगा। अस्प्ताल प्रशासन ने इलाज के लिए डॉक्टर्स की विशेष टीम लगाई है। वहीं, पुलिस ने ट्रोमा सेंटर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

15 टीमों ने की रात भर चलाया सर्च अभियान, तब मिली सफलता
बदमाशों ने बबाई झुंझुंनू में चल रही नाकाबंदी को तोड़कर क्रेटा गाड़ी से भाग निकले। इस दौरान बदमाश फायर करते हुए हरडिया होते हुए बागोली नदी में उतर गए। जहां पुलिस सीकर व झुंझुंनू की लगभग 15 टीमों ने बागोली नदी के निटक पहाड़ियों में हरडिया, कांकरिया, सुरपुरा, बाघोली, पापड़ा, नयाबास, हरिपुरा इत्यादि आस-पास के गांवों में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस ने सराय (हरियाणा) डाबला, स्यालोदडा थाना पाटन के नजदीक पहाड़ियों के पास खेतों में छिपे हुए बदमाश जोरावाली ढाणी नीमकाथाना निवासी मनीष और जोहड़ा खण्डेला निवासी विक्रम गुर्जर को मय विदेशी हथियार और जिंदा कारतूस सहित पकड़ लिया।