7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rakhi Song ‘संदेशा म्हारा वीरा नै’ 1 अगस्त को होगा रिलीज

गीत 'संदेशा म्हारा वीरा नै' को राजस्थान के वरिष्ठ गीतकार इकराम राजस्थानी ने लिखा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Rakhi Song 'संदेशा म्हारा वीरा नै' 1 अगस्त को होगा रिलीज

Rakhi Song 'संदेशा म्हारा वीरा नै' 1 अगस्त को होगा रिलीज

रक्षाबंधन पर्व पर श्री राधा गोविंद फिल्मस और रेड एप्पल मीडिया की ओर से तैयार राखी गीत ( rakhi song ) 1 अगस्त को रिलीज होगा। राखी गीत 'संदेशा म्हारा वीरा नै' को राजस्थान के वरिष्ठ गीतकार इकराम राजस्थानी ने लिखा है। फिल्मांकन धर्मेंद्र उपाध्याय ने किया। सह निर्माण सुरज्ञान कला संगम संस्थान ने किया है। निर्देशक उपाध्याय ने बताया कि भाई—बहन के प्रेम का मार्मिक उल्लेख किया गया है।

इसमें एक बहन सीमा पर तैनात अपने भाई को काली बादली के जरिए संदेश पहुंचाना चाहती है। वहीं, भाई सीमा ( Army ) पर तैनात है। वह अपनी कर्तव्य परायणता के चलते सावन पर घर आ पाने में असमर्थ है। गीत में मुख्य भूमिका में जयपुर ( Jaipur ) के कलाकार राहुल सूद, स्नेह साहनी है। इनके साथ बेबी इशिका शर्मा और मास्टर मोहित शर्मा ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई है। छायांकन और संपादन बलजीत गोस्वामी का है। सुरों से नूतन चौहान ने सजाया। नृत्य निर्देशन रोहित शर्मा का है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग