
जयपुर. राम लला की मूर्ति मंदिर परिसर में पहुंच चुकी है। ऐसे में न सिर्फ अयोध्या बल्कि राजस्थान के लोगों में भी काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने को है। भारत के सभी भक्त और कलाकार अपने स्तर पर नए-नए कार्य कर रहे हैं।
वही जयपुर के महेश नगर में रहने वाले गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर भगवान श्रीराम का वनवासी स्वरूप उकेरा है जिसे देखकर जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इनकी यह कलाकृति इन दिनों काफी चर्चा में है।
पेंसिल की नोक पर बनाई गई अति सूक्ष्म श्री राम जी की कलाकृति के बारे में नवरत्न ने बताया है कि पेंसिल की नोक पर बनाई गई राम की कलाकृति को बनाने में मुझे करीबन 5 दिन का समय लगा। इसकी लंबाई 1.3 सेंटीमीटर है। मूर्ति में राम को एक हाथ में धनुष को दूसरे हाथ में बाण पकड़े दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को राम म्यूजियम में रखने के लिए राम ट्रस्ट को भेंट की जाएगी ताकि भक्तजन हमेशा इसके दर्शन कर सकें। बताते चले आपको कि इससे पहले नवरत्न ने 2 एमएम की लकड़ी की चम्मच बनाई थी और पेंसिल की नोक पर भगवान गणपति, भगवान महावीर स्वामी , महाराणा प्रताप, वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और 101 कड़ी चैन की भी बना चुके हैं, जिसे गले में भी पहना जा सकता है।
Updated on:
19 Jan 2024 06:11 pm
Published on:
19 Jan 2024 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
