25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ram Navami 2021 श्रीराम की कृपा पाने का सबसे अच्छा दिन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

ram navami 2021 ram navami 2020 ram navami ram navami date ram navami status ram navami images ram navami kab hai ram navami wishes in hindi ram navami 2021 start date ram navami 2021 mein kab hai ram navami 2021 navratri ram navami 2021 end date Ram Navami 2021 Shri Ram Navami 2021 Ram Navami 2020 Navami Mantra in Hindi Ram Navami 2020 Start Date Ram Navami 2021 April Ram mantra Navratri Day 9

2 min read
Google source verification
Ram Navami 2022

Ram Navami 2022

जयपुर. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी मनाई जाती है। इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। माना जाता है कि चैत्र शुक्ल नवमी के दिन रामजी का जन्म दोपहर के समय हुआ था। नवमी के दिन ही मां दुर्गा के नवमें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। इस दिन हवन के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन होता है। राम नवमी पर श्रीराम की विधिविधान से पूजा का विधान है। विष्णु पूजन का भी यह सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस बार 21 अप्रैल 2021 को राम नवमी मनाई जा रही है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं इस बार राम नवमी पर कई शुभ योग बन रहे हैं। 21 अप्रैल को सुबह सूर्याेदय पुष्य नक्षत्र में होगा, इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ होगा। सप्तम भाव में स्वग्रही शनि तथा दशम भाव में सूर्य बुध और शुक्र रहेंगे। सबसे खास यह है कि चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में रहेगा। गौरतलब है कि भगवान राम का जन्म कर्क लग्न और कर्क राशि में ही हुआ था। लग्न में स्वग्रही चंद्रमा और अन्य ग्रहों के शुभ गोचर से पर्व की महत्ता और बढ़ गई है।

इस दिन श्रीराम की पूजा शुभ और त्वरित फलदायी मानी जाती है। इस दिन श्रीरामचरित मानस या सुंदरकांड का पाठ करने की परंपरा है। राम नवमी पर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करना सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है। इस दिन व्रत रखें और श्रीराम की विधि विधान से पूजा कर राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें. श्रीराम की प्रसन्नता और आशीर्वाद से आपकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। श्रीराम के मंत्रों का जाप या अन्य स्तुतियों, स्तोत्र आदि का पाठ करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर के अनुसार रामनवमी पर सुबह स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाएं। इसके बाद का श्रीराम का ध्यान करते हुए पूजा का संकल्प लें। राम नवमी पर यथासंभव पीले वस्त्र पहनकर घी का दीपक जलाकर पूजा करें। घर में शाम को भी दीपक जरूर जलाएं। संभव हो तो किसी राम मंदिर या हनुमान मंदिर जाकर घी का दीपक जलाना चाहिए। राम नवमी पर श्रीराम के साथ माता सीता, लक्ष्मणजी, भरत व शत्रुघ्न और हनुमानजी की भी पूजा करते हैं।

चैत्र नवरात्रि 2021 राम नवमी शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि प्रारंभ 21 अप्रैल 2021 को रात्रि 12. 43 बजे
नवमी तिथि समाप्त 22 अप्रैल 2021 को रात्रि 12. 35 बजे
राम नवमी पूजन और हवन - 22 अप्रैल 2021 को दिनभर