12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

बरकत का पवित्र पर्व ‘रमज़ान’ इस दिन से हो रहा शुरू, बिखरेगी ईमान की मिठास

Ramzan 2024 : भारत में इस साल रमज़ान की तारीख 12 मार्च 2024 है। रमज़ान चांद दिखने पर शुरू होता है और उसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है। मंगलवार 12 मार्च को भारत में पहला रोजा रखा जाएगा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Supriya Rani

Mar 11, 2024

ramadan_2024.jpg

Jaipur News : इस बार रमज़ान गर्मियों में नहीं, वसंत ऋतु में शुरू हो रहा है। प्रत्येक वर्ष चांद के अनुसार रमज़ान के महीने की तारीख बदलती रहती है। लोग इस महीने में रोजा रखकर खुदा की बारगाह में सजदा करते हैं। इसमें पहले 10 दिन के रोजे को रहमत, दूसरे 10 दिन के रोजे को बरकत और तीसरे 10 दिन के रोजे को मगफिरत का अशरा कहा जाता है। भारत में इस साल रमजान की तारीख 12 मार्च 2024 है। रमज़ान चांद दिखने पर शुरू होता है और उसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है। मंगलवार 12 मार्च को भारत में पहला रोजा रखा जाएगा।

Ramadan 2024 date in India : इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने माह-ए-रमजान की शुरुआत शाबान महीने के 29 वें दिन चांद का दीदार होने के बाद होगी। जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में सोमवार शाम को धर्मगुरुओं की मौजूदगी में आसमान में चांद दिखने की तस्दीक की जाएगी। इस दिन चांद दिखने पर मंगलवार से और चांद न दिखने की स्थिति में बुधवार से रोजों की शुरुआत होगी।

वर्ष 1992 के बाद ऐसा संयोग बना है कि जब रमज़ान का महीना अप्रैल के बजाय मार्च में वसंत ऋतु में शुरू होगा। इस कारण समाजजनों को चिलचिलाती गर्मी में रोजे नहीं रखने होंगे। रमजान के महीने का समापन नौ अप्रेल को होगा। पूरे महीने रोजेदार अल्लाह की इबादत और नमाज अदा करने के साथ ही और जकात देंगे और जरूरतमंदों की मदद करेंगे। उधर, शहर की सभी मस्जिदों और इबादत स्थलों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम पूरा हो चुका है। रमजान के दौरान यहां सजावट के साथ ही रोशनी भी की जाएगी। रमजान के लिए रोजेदारों के घरों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

नोमानी ने बताया कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल में 365 दिन होते हैं और चांद के हिसाब से लगभग 355 दिन होते हैं। अत: रमजान का महीना 29 या 30 दिन का होता है। हर साल चांद के हिसाब से रमजान का महीना आता है। इस महीने के जन्नत के दरवाजे खुल जाते हैं और अल्लाह अपने रोजेदारों और इबादत करने वालों की दुआओं को कबूल करता है। साथ ही इस पाक महीने में गुनाहों के लिए भी माफी मिलती है।

इस्लामिक कैलेंडर में भी 12 महीने होते हैं। इसकी शुरुआत मुहर्रम के महीने से होती है और समापन जुलहिज्जा से होता है। आठवें माह शाबान के बाद रमजान का महीना आता है। इसमें इस्लाम धर्म का अनुसरण करने वाले धर्मावलंबी रोजे रखकर अपनी इबादत में इजाफा करते हैं। समाजजन पूरे महीने रोजे रखेंगे। शाम को इफ्तार और सुबह सहरी में अलग-अलग पकवान बनाए जाएंगे। बच्चे भी रोजे रखकर खुदा की इबादत करेंगे।

यह भी पढ़ें : Ramzan special : मोमिनो रमजान का माहे-मुबारक आ गया