पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशाचार्य के सान्निध्य में रामानुजाचार्य जी के प्राचीन मूल विग्रह का वैदिक विधि से मंत्रोच्चरण के साथ पंचामृत, पंचमेवा, फल, पंचद्रव्य, सर्वऔषधि से अभिषेक कर सहस्त्रधारा की जा रही है। युवराज स्वामी राघवेन्द्र ने बताया कि रामानुज जयंती पर श्री गलता पीठ की ओर से रामानुजाचार्य जी के जीव कारुण्य तथा सामाजिक समरसता से संबंधित प्रसंगों को भी लोगों तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाया जा रहा है। सोलह अप्रेल से मनाए जा रहे दस दिवसीय जयंती उत्सव के नवें दिन सोमवार को शरणागति गद्य, श्री रंगगद्य, श्री वैकुंण्ठ गद्य पाठ, अष्टोत्तरशत अर्चना, प्रबंध पाठ, आरती के आयोजन हुए। स्वामी अवधेशाचार्य सहित अन्य विद्वानों ने शाम को स्तोत्ररत्न, यतिराजविंशति, रामानुज प्रपत्ति, पंचधाटी, भजयतिराजं स्तोत्र के पाठ किए।