मर जाएंगे, काला कानून पास नहीं होने देंगे
डूडी ने कहा कि सरकार काला कानून लेकर आई है। इसका कांग्रेस शुरू से ही विरोध कर रही है। कांग्रेस किसी भी सूरत में इस कानून को लागू नहीं होने देगी। प्रवर समिति में भेजना समाधान नहीं है, इसको सरकार को वापस लेना होगा। कांग्रेस के नेता मर जाएंगे, लेकिन विधानसभा में इस कानून को पास नहीं होने देंगे।