14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रपति राजस्थान दौरा : राजस्थान में राष्ट्रपति का 13 मई से दो दिवसीय दौरा, नहीं लेंगे 21 तोपों की सलामी

राष्ट्रपति राजस्थान दौरा : राजस्थान में राष्ट्रपति का 13 मई से दो दिवसीय डोरा, नहीं लेंगे 21 तोपों की सलामी  

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

May 09, 2018

OPOD - country will be developed if UP will develop - President

OPOD - country will be developed if UP will develop - President

जयपुर।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जयपुर में दो दिवसीय प्रस्तावित दौरा है। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने सोमवार को सचिवालय में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राजस्थान के पहले दौरे से संबधित तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में समान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ ही एक दर्जन विभागों के आला अधिकारियों के साथ सेना के अधिकारी भी शामिल हुए।

सामान्य प्रशासन विभाग के अफसरों के अनुसार बैठक में सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति के जयपुर आगमन पर 21 तोपों की सलामी नहीं दी जाएगी। राष्ट्रपति भवन से इस संबध में उनको निर्देश प्राप्त किए है। वहीं सेना के 150 जवान उनको गार्ड आॅफ आॅनर देंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति भवन से कोई अधिकृत कार्यक्रम नहीं मिला है लेकिन सरकार और समान्य प्रशासन विभाग राष्ट्रपति के दौरे के लिए तय प्रोटोकॉल के तहत व्यवस्थाएं करने में जुट गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 मई को जयपुर पहुंचेगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। अगले दिन अजमेर जाएंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

आपको बता दें की रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बनने के बाद का यह राजस्थान का पहला दौरा है। इस दौरे में कोविंद राजस्थान में जयपुर, अजमेर के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ये कोविंद राजस्थान की दो दिवसीय यात्रा के दौरान संम्भावित कार्यक्रम बताया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 13 मई को जयपुर से सड़क मार्ग होते हुए विराटनगर के बालाश्रम में जाएंगे। वहां से आने के बाद कोविंद रात को राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात करेंगे। फिर वे राज्यपाल कल्याण सिंह के साथ राजभवन में ही रात्रि भोजन करेंगे और यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। 14 मई को कोविंद हैलीकॉप्टर से अजमेर पहुंचेंगे, वहां वे अजमेर दरगाह जाएंगे। अजमेर में की कार्यक्रमों के बाद वे अजमेर से ही सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।