
Ram Navmi
जयपुर. रवियोग, सर्वार्थसिद्धि, गुरूपुष्य, अमृतसिद्धि योग में रामनवमी (Ramnavmi) का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर दोपहर 12 बजें रामलला प्रगटेंगे। शहर की स्थापना के समय से खास राममंदिरों में रामजन्मोत्सव के तहत कई कार्यक्रम होंगे। चांदपोल बाजार स्थित रामचंद्र जी (Ramchandra) मंदिर में संपूर्ण रामदरबार (Ram Darbar) के समक्ष महंत नरेंद्र तिवाड़ी के सान्निध्य में मुख्य कार्यक्रम होगा। इस मौके पर रियासतकालीन बेशकीमती कई वजनी आभूषण भगवान को धारण करवाए जाएंगे। 101 हवाईयों की गर्जना के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र आरती करेंगे।
सुबह 11 बजे पंचामृत अभिषेक के बाद बधाई गान होगा। दोपहर 2.30 बजे जन्म आरती के बाद लड्डू बांटे जाएंगे। शाम सात बजे 31 हजार दीपकों से महिलाएं महाआरती करेगी। 51 किलो के विशेष केक भोग लगाया जाएगा। नृत्य नाटिका, संकीर्तन के बाद रात 10.30 बजे शोभायात्रा का भव्य स्वागत होगा। मंगला दर्शन में मखमली सुनहरी पोशाक धारण करवाई जायगी। अभिषेक के बाद रजवाड़ी-जरदोजी की पोशाक, मोती माणक के आभूषण से रामलला का श्रृंगार होगा। यहां संपूर्ण रामायण जगमोहन और परिक्रमा में चित्रित है। शाम चार बजे सूरजपोल मंडी से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर अन्य झांकियां खास होगी। मुस्लिम जन भी पुष्पवषा कर कौमी एकता की मिसाल पेश करेंगे।
भगवान राम के तीन पाषाण, काष्ठ और धातु के विग्रह खास
भगवान राम का उत्तर भारत का प्रथम भक्ति केंद्र गलता तीर्थ में भगवान राम के तीन अलग- अलग समय का दर्शन दिव्य विग्रह खास है। 500 से भी अधिक वर्षों से निरंतर पूजा अर्चना जारी है। महंत स्वामी अवधेशाचार्य ने बताया कि भगवान के राज्याभिषेक, रघुनाथ जी भगवान वनवास के समय का दर्शन है। विग्रह पाषाण, पत्थर, धातु एवं काष्ठ से निर्मित हैं। इसके साथ ही भगवान रामकुमार के विवाह के समय का दर्शन खास है। रामलला का भी एक प्राचीन विग्रह है जो कि भगवान द्वारा माता कौशल्या को चतुर्भुज रूप में दिए दर्शन का स्वरूप है। सुबह आठ बजे गलता जी से श्रीनिवास बालाजी से पुन: गलता जी तक शोभायात्रा निकलेगी। 21 गर्जनाओं व गाजे बाजे के साथ दोपहर १२ बजे जन्म होने पर पंचामृत, सर्वऔषधि, फलों से तिरुमंजन अभिषेक होगा। दोपहर एक बजे विशेष श्रृंगार होगा। शाम चार बजे नवाह्नपरायण पाठ पूर्णाहूति व हवन।
-छोटीचौपड स्थित सीताराम मंदिर में महंत नंदकिशोर के सान्निध्य में रामजन्मोत्सव के तहत सुबह 11 बजे पंचामृत अभिषेक के बाद जन्म आरती, जन्मोत्सव, बधाईगान होगा। शाम सात बजे आरती के बाद सुंदरंकांड और भजन संध्या होगी।
-गलता गेट स्थित मंदिर रघुनाथ जी में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में दोपहर 12 बजे प्रभु का प्राकट््य दिवस घंटा घडिय़ाल बजाकर महाआरती होगी।
-चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में महाष्टमी के मौके पर विशेष महाआरती हुई। युवाचार्य पं. अमित शर्मा ने बताया कि प्रमुख हिंदू संगठनों ने आरती की। नवीन चोला धारण कराकर लड्डुओं का भोग लगाया गया। अंत में भजन संध्या हुई। भारत शर्मा, मनीष पारीक, पार्षद कुसुम यादव मौजूद रहे।
- ब्रह्माकुमारीज राजापार्क जयपुर की ओर से नवरात्रि महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यूरोपियन निदेशक ब्रह्माकुमारीज सुदेश दीदी, पूनम दीदी, राज्यमंत्री राजेंद्र यादव मौजूद रहे। सुदेश दीदी ने नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि नवरात्रि की पूजा शक्तियों की पूजा है।
Published on:
30 Mar 2023 12:58 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
