27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

rang panchami 2021 आसमान में अबीर—गुलाल, रंग उड़ाने से जागृत हो जाते हैं ये देवी-देवता

rang panchami 2021 in mp date holi rang panchami 2021 date rang panchami 2021 indore rang panchami 2021 indore daterang panchami 2021 maharashtra rang panchami 2021 kab hairang panchami 2021 bhopal rang panchami 2021 in karnataka rang panchami kyu manate hain

less than 1 minute read
Google source verification
rang panchami 2021 date which day rang panchami 2021

rang panchami 2021 date which day rang panchami 2021

जयपुर. वसंतोत्सव अभी जारी है। धुलेंडी या होली के बाद रंग पंचमी पर्व भी मनाया जाता है। इस दिन भी रंगों से होली खेली जाती है, गुलाल लगाया जाता है। यह पर्व चैत्र महीने के कृष्णपक्ष की पांचवी तिथि को मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी उत्सव 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि यह बुरी शक्तियों पर दैव शक्ति के वर्चस्व स्थापित करने का भी पर्व है।

रंग पंचमी पर राधा और श्रीकृष्ण की आराधना भी की जाती है। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन श्रीकृष्ण ने राधा पर रंग डाला था। मान्यता यह भी है कि श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ इसी दिन रासलीला रचाई थी। बाद में एक—दूसरे को रंग लगाकर उत्सव मनाया गया था। इसी की याद में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है और मंदिरों में जाकर राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल चढ़ाया जाता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि रंग पंचमी दरअसल दैवीय शक्तियों के प्रभुत्व को याद रखने का त्यौहार है। यही कारण है कि इस दिन रंग या अबीर-गुलाल हवा में उड़ाकर देवताओं का आह्वान करने का विधान है। माना जाता है कि श्रीगणेश, श्रीकृष्ण, श्रीराम, श्री हनुमान, शिवजी, माता दुर्गा एवं दत्त भगवान सप्त रंगों से जुड़े हैं। रंग उड़ाने से ये सभी देवी-देवता जागृत व प्रसन्न होते हैं।