
जयपुर। दिवाली के मौके पर ग्रेटर नगर निगम सीमा क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर रंगोली सजाई जाएगी। गुरुवार को निगम मुख्यालय में बैठक के दौरान महापौर सौम्या गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अग्निशमन शाखा अलर्ट मोड पर रहे, ताकि सूचना मिलने पर टीम तुरंत पहुंचे।
बैठक में महापौर ने पशु प्रबंधन शाखा, फायर शाखा और विद्युत शाखा के अधिकारियों को आवश्यकत दिशा निर्देश दिए।
बैठक में आयुक्त रूकमणि रियाड़, अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार, विद्युत एवं सार्वजनिक समिति चैयरमेन हरीश कुमार शर्मा, पशु नियंत्रण एवं सरंक्षण समिति चैयरमेन अरुण वर्मा, फायर समिति चैयरमेन पारस जैन मौजूद रहे।
इसमें लाएं तेजी
-आश्रयहीन पशुओं को पकडऩे और अवैध डेयरियों को हटाएं
-एबीसी प्रोग्राम में गति लाई जाए, ताकि श्वानों की संख्या हो सीमित
-जहां स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, समय रहते उनको दुरुस्त किया जाए
Updated on:
25 Oct 2024 12:01 am
Published on:
25 Oct 2024 12:01 am
