22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS 2023: राजस्थान को अक्टूबर-नवबर तक मिलेंगे नए अफसर, 21 अप्रेल से शुरू होंगे साक्षात्कार

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2023 में भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। भर्ती अभ्यर्थना के बाद 19 माह बीत चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
RPSC News

आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2023 में भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। भर्ती अभ्यर्थना के बाद 19 माह बीत चुके हैं। इस दौरान प्रारंभिक और मेंस दोनों ही परीक्षा के नतीजे जारी हो चुके हैं। अब 21 अप्रेल से साक्षात्कार शुरू होंगे। नए अफसर अक्टूबर-नवबर तक ही मिल सकेंगे।

972 पदों पर होनी है भर्ती

आयोग ने 972 पदों पर भर्ती के लिए 28 जून 2023 को अधिसूचना जारी की थी। 20 अक्टूबर को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद पिछले साल 20 और 21 जुलाई को आरएएस मेंस परीक्षा का आयोजन कर इस साल 2 जनवरी को नतीजा जारी किया गया। विज्ञापित पदों के विरुद्ध 2168 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए उत्तीर्ण किया है।

राजस्थान वाणिज्यिक कर अधीनस्थ सेवा के विभागीय वर्ग के लिए 19 अभ्यर्थियों को भी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया है। आरएएस 2023 की भर्ती अधिसूचना के बाद से 20 माह बीत चुके हैं। प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर 2023 को हुई थी। इसका परिणाम 20 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। इसके बाद मेंस परीक्षा सात माह बाद हुई। मेंस परीक्षा के परिणाम घोषित करने में छह महीने बीत गए। इससे भर्ती प्रक्रिया में विलंब हो रहा है। आयोग अप्रेल में साक्षात्कार शुरू करेगा। अगस्त-सितबर तक साक्षात्कार चलेंगे।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल ने जयपुर के लिए खोला सौगातों का पिटारा, कोचिंग हब में IIT कैंपस! जानें और क्या-क्या मिला?