जयपुर में स्ट्रोक इंटरवेंशनल एंड रिहैबिलिटेशन यूनिट की स्थापना होगी। जनाना अस्पताल में चार ओटी का नया ब्लॉक बनाया जाएगा। गणगौरी चिकित्सालय में विकास कार्य और राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय का आधारभूत ढांचे को मजबूत किया जाएगा। जयपुर के उगरियावास में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू होगा। नवीन अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे। ये प्रताप नगर विस्तार (मुरलीपुरा) वीकेआइ रोड, किशनबाग-भट्टा बस्ती में बनाए जाएंगे।