13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Vikram Samvat 2077 — इन लोगों की आर्थिक दिक्कत दूर कर देगा नया साल

यह साल आर्थिक संपन्नता का होगा। धन धान्य और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी

4 min read
Google source verification
Rashifal Vikram Sanvat 2077

Rashifal Vikram Sanvat 2077

जयपुर
चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से भारतीय नया साल प्रारंभ होता है। इस बार 25 मार्च को बुधवार के दिन नव संवत्सर 2077 प्रारंभ होगा। नए संवत में बुध का अधिपत्य रहेगा। साल के राजा बुध देव ही होंगे। पंडित दीपक दीक्षित बताते हैं कि यह साल आर्थिक संपन्नता का होगा। धन धान्य और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कला और संगीत के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। व्यापारी वर्ग और महिलाओं के लिए यह साल बहुत अच्छा साबित होगा।


मेष— मेष राशि वालों के लिए नव संवत्सर लाभदायक रहेगा। सभी वर्ग को व्यवसायिक सफलता प्राप्त होगी, नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। मकान या प्लाट सहित अन्य संपत्तियां प्राप्त हो सकती हैं। कम्प्यूटर विशेषज्ञों को विदेश में नौकरी के अवसर मिलेंगे। विदेश यात्राओं का भी योग है। गृहस्थ जीवन और प्रेम प्रसंगों में सुख मिलने के योग हैं, हालांकि अन्य औरतों को लेकर सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहना होगा।

वृषभ— इस राशि के जातकों को नए साल में अपेक्षित परिणाम हासिल होगा। घर में मांगलिक कार्य होंगे, नौकरी में अच्छा पद प्राप्त होगा। व्यावसायिक मामले में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे लेकिन व्यापार में लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य बुरा हो सकता है। जीवनसाथी की प्रतीक्षा समाप्त होगी। युवकों के लिए पत्नी भाग्य की देवी साबित होगी. धन-संपत्ति के मामले में सावधान रहना होगा। मेहनत की कमाई लाभ दिलाएगी जबकि काली कमाई करने में लिप्त लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।

मिथुन— मिथुन राशि वालों के लिए नव संवत्सर भव्य सफलताओं वाला साल होगा। धन, मान-सम्मान में वृध्दि होगी। नौकरी में भाग्य आपका साथ देगा। शनि के असर से व्यापार प्रभावित हो सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग हैं। तनाव के कारण अस्वस्थता बढेगी। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। अविवाहितों के विवाह होंगे। व्यवसायिक भागीदारी लाभदायक बनेगी। मिथुन राशि वालों को अनुकूल समय का पूरा उपयोग करना चाहिए।


कर्क— इस साल कामकाज में अपने लक्ष्यों को पाने की खातिर कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी मामले में श्रम के अनुरूप ही परिणाम मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रयास सफल हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होने की संभावनाएं हैं। किसान और व्यापारी धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार में मधुरता रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा. साथी के साथ धर्मस्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। आमदनी अच्छी बनी रहेगी जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह— सिंह राशि वालों के लिए वर्ष मिला-जुला रहने के आसार हैं। हालांकि नौकरी में स्थिति बेहतर बनेगी। व्यापार क्षेत्र के जातकों को कुछ दिक्कत आ सकती है। किसानों के लिए यह समय अच्छा बीतेगा, परिवार में सुख और शांति का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष अनुकूल रहेगा पर परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में प्रगाढ़ता के लिए समय अनुकूल रहेगा। यात्रा के माध्यम से धनार्जन हो सकता है।

कन्या— कन्या राशि वालों के लिए नव संवत्सवर उनके जीवन का सबसे अच्छा साल साबित हो सकता है। जीवन में शुभ समाचार ज्यादा मिलेंगे। नौकरी में आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। व्यापार में बड़े कामों के प्रस्ताव मिलेंगे। खान-पान पर संयम रखें,अन्यथा स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होगा। परिवार से आपके मतभेद हो सकते हैं। प्रेम और दाम्पत्य साथी से विवाद हो सकते हैं। साल में कई बार अचानक धन लाभ होने की संभावना है। पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा।

तुला— नया साल आपके भाग्य और लाभ में वृद्धि करने वाला साबित हो सकता है। करियर में सुनहरा अवसर प्राप्त होगा हालांकि राह में रोड़े भी अटकेगे। उच्च पद प्राप्ति की संभावना हैं। घर, वाहन सहित सभी सुख-सुविधा प्राप्त हो सकती है। व्यापार में कुछ असफलता मिल सकती है। परिवार के साथ यात्रा सफलदायक सिद्ध होगी। इस साल आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी या प्रेमिका के मामले में आपकी इच्छाओं और कामनाओं की पूर्ति होगी।


वृश्चिक— वृश्चिक राशि वालों के लिए साल अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नुक्सान पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके कारण नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों के कोप के शिकार हो सकते हैं। व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करने से लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में खुशी मिलती रहेगी। इस साल स्वास्थ्य बिगड सकता है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्य में खर्चे ज्यादा होंगे। नया निवेश करने से बचें।

धनु— धनु राशि वालों के लिए नया साल फलदायक हो सकता है। नौकरी में पदौन्नति के योग हैं, परिश्रम के कारण परिणाम अनुकूल मिलेंगे । व्यापार में नवीन कार्यों का शुभारंभ कर सकते हैं जिसमें उन्नति के योग बन रहे हैं। सेहत के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए अच्छा नही रहेगा पर पारिवारिक वातावरण अच्छा बना रहेगा। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में उतार— चढाव आएंगे। दिलोदिमाग को खुला रखेंगे तो धन-संपत्ति प्राप्त होने की संभावना है।

मकर— मकर राशि वालों के लिए साल में अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम मिलेंगे। परिवार में मांगलिक आयोजन सम्पन्न होंगे। नौकरी में अच्छी पोजीशन प्राप्त हो सकती है। व्यापार में कुछ विषम परिस्थियां सामने आ सकती हैं लेकिन बाद में सुधार होगा। इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों के लिए अनुकूलता कम रहने के योग है। छोटी-मोटी बीमारी के कारण परेशान हो सकते हैं। दाम्पत्य और प्रेम जीवन बिखर सकता है।


कुंभ— कुंभ राशि वालों के लिए यह साल शनि की साढ़ेसाती की पहली ढैया के साए में बीतेगा। नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में कुछ यात्राएं होंगी जिसके कारण आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामले के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। कोई एक सौदा धनवृद्धि कराएगा। परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी है क्योकि इस साल आपी सेहत खराब हो सकती है। विवाह होने के योग हैं। प्रेमिका के साथ घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।

मीन— मीन राशि वालों को इस साल हर तरह की सफलता हाथ लग सकती है। हालांकि सालभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरी की दृष्टि से साल उन्नति दायक होगा। आपको मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। व्यापार में कठिनाई आएगी। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार बने रहेंगे। छोटी मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम और दाम्पत्य जीवन पूरी तरह अनुकूल बने रहने के योग हैं। प्रेम में सफलता मिलेगी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग