15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रविंद्र मंच पर नाटक’ द्रौपदी ‘का मंचन

संस्कृति मंत्रालय और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दृश्य भारती सांस्कृतिक एवं सामाजिक सामाजिक संस्था की ओर से रवींद्र मंच पर नाटक 'द्रोपदी'का मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी के लिए संघर्ष कर रही शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा रही और विशिष्ट अतिथि ललित सिंह तालेड़ा रहे।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Oct 03, 2022

रविंद्र मंच पर नाटक' द्रौपदी 'का मंचन

रविंद्र मंच पर नाटक' द्रौपदी 'का मंचन


जयपुर। संस्कृति मंत्रालय और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दृश्य भारती सांस्कृतिक एवं सामाजिक सामाजिक संस्था की ओर से रवींद्र मंच पर नाटक 'द्रोपदी'का मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि राजस्थान में संपूर्ण शराबबंदी के लिए संघर्ष कर रही शराबबंदी आंदोलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम अंकुर छाबड़ा रही और विशिष्ट अतिथि ललित सिंह तालेड़ा रहे। पूनम अंकुर छाबड़ा ने कहा कि आज युवाओं को शराब व अन्य तरह के नशों से बचाने की सबसे अधिक जरूरत है जिससे कि आने वाला भविष्य सुरक्षित हो सके। नाटक का निर्देशन एनके पालीवाल और प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि नाटक में पांडव सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए अपना अधिकार चाहते थे लेकिन कौरव उन्हें एक इंच जमीन भी नहीं देना चाहते थे इसमें शकुनी के साथ दरबार में जुआ खेलने का आयोजन रखा। धूर्त मामा शकुनि की चालों से पांडव अपना सब कुछ हार गए,यहां तक कि उन्होंने द्रोपदी को भी दांव पर लगा दिया। दुर्योधन ने भरे दरबार में द्रोपदी को निर्वस्त्र करने का आदेश दुशासन को दे दिया। असहाय द्रोपदी ने भरी सभा में भगवान श्री कृष्ण को याद किया और सहायता की गुहार लगाई। भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी की गुहार सुनी और श्रीकृष्ण दौड़े चले आए और चीर बढ़ाकर द्रौपदी को आशीर्वाद दिया। यह भक्त और भगवान का सच्चा मिलन था। नाटक का सह निर्देशन चित्रांश पालीवाल ने बताया कि नाटक में मृणाल चोपड़ा,मोनिका जाट,सोहेल, शाहरुख, मोहित, दीपक जांगिड, लोचन होंडा, फिरोज खान ने नाट्य प्रस्तुतियां दी।


बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग