
बाड़मेर की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के लोकसभा चुनाव में ताल ठोकने की सुगबुगाहट ने यहां हलचलें बढ़ा दी हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपने दम पर निर्दलीय जीतकर विधायक बने भाटी के अब बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा चुनाव से लड़ने की चर्चाएं और अटकलें ज़ोर-शोर से चल रहीं हैं। ऐसे में अगर भाटी लोकसभा चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो इस सीट पर स्थितयां दिलचस्प बन जाएंगी।

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है।

जीत का समीकरण बैठाते हुए कांग्रेस रविंद्र सिंह भाटी को टिकट ऑफर भी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो बीजेपी के लिए यह सीट जीतना आसान नहीं होगा।

देव दर्शन यात्रा करने के साथ रविंद्र सिंह भाटी जनता से संवाद भी करेंगे।