
Photo- Ravindra Singh Bhati X handle
Rajasthan Politics: पाली में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859वीं जयंती समारोह में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत को राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की पैरवी की। अब देखना होगा कि मंत्रिमंडल विस्तार के समय बीजेपी क्या कदम उठाती है?
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा था कि पुष्पेंद्र सिंह जनता से जुड़े धैर्यशील नेता है। पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मंत्रिमंडल में जगह होनी चाहिए। यह राजपूत समाज की आवाज है। राज्य सरकार और केंद्र से कहना चाहता हूं कि अगर समाज को सम्मान देना चाहते हो तो इस कोहिनूर हीरे को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद देना जरूरी है।
पाली जिले की अहम सीट बाली विधानसभा से भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह राणावत छवीं बार के विधायक हैं। विधानसभा चुनाव-2023 में पुष्पेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के बद्रीराम जाखड़ को 5000 से अधिक वोटों से हराया था। 2002 में तत्कालीन विधायक भैरो सिंह शेखावत के उपराष्ट्रपति बनने पर यह सीट खाली हो गई थी। जिस पर यहां उपचुनाव हुए और पुष्पेंद्र सिंह राणावत को भाजपा से टिकट मिला। चुनाव में राणावत जीते और तब से यह सीट उनके कब्जे में है।
बता दें कि 2013 में वसुंधरा राज में पुष्पेंद्र सिंह राणावत को कैबिनेट में शामिल किया गया था। पुष्पेंद्र सिंह राणावत को ऊर्जा विभाग मिला था।
बाली से छठी बार के विधायक हैं पुष्पेंद्र सिंह राणावत। मारवाड़ अंचल में राजपूत समाज का मजबूत चेहरा माने जाते है। वसुंधरा राजे के करीबी रहे। इस बार सीएम अशोक गहलोत के करीबी पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ को हराया। वर्तमान में जिले से लगातार 6 बार जीतने वाले अकेले विधायक हैं।
Published on:
09 Jun 2025 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
