rbi Withdraw 2000 Note : भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को बंद करने की घोषणा कर दी है। इस बारे में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि यह अभी 30 सितंबर तक प्रयोग किए जा सकते हैं। इसके बाद इसे चलन से बाहर कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि 8 नवंबर, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक देर रात 1000 और 500 रुपए का पुराना नोट बंद कर 2000 और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे। आपको बता दें कि 2,000 रुपये की प्रिटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं।