
एआई जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
10th Board Exam Result : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। इस घोषणा का करीब 11 लाख छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 4 बजे कोटा कलेक्टर कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अजमेर स्थित बोर्ड मुख्यालय से जुड़कर रिजल्ट जारी करेंगे।
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस वर्ष 10 वीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 96 हजार 85 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसके अलावा प्रवेशिका परीक्षा में 7 हजार 324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं। परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रेल के बीच राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
बोर्ड ने पहले ही 12 वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 22 मई को घोषित कर दिया था। अब 10 वीं के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। छात्र अपना परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
पिछले साल 2024 में राजस्थान बोर्ड 10 वीं का कुल परिणाम 93.03% रहा था। छात्राओं ने छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 93.46% और छात्रों का 92.64% रहा। वर्ष 2024 में कुल 10,60,751 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,39,895 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। छात्रों की संख्या में इस बार भी इजाफा हुआ है, जिससे यह साफ है कि बोर्ड परीक्षा में छात्रों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
Updated on:
28 May 2025, 9:01 AM IST
Published on:
28 May 2025, 9:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.