17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Re-NEET UG 2026 Result : जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, भव्या की आई 71वीं रैंक, नियमित पढ़ाई से मिली सफलता

Re-NEET UG 2026 Result: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजीबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (री नीट-यूजी 2026) के परिणाम में जयपुर के उपलक्ष्य गोयल की देश में तीसरी, भव्या की 71वीं रैंक आई।
2 min read
Google source verification
Re-NEET UG 2026 Result Jaipur uplakshya goyal Rajasthan topper Bhavya Gunwal secured 71st rank

Re-NEET UG 2026 Result : जयपुर के उपलक्ष्य गोयल व भव्या गुणवाल। फोटो पत्रिका

Re-NEET UG 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजीबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (री नीट-यूजी 2026) का परिणाम जारी किया। इसमें जयपुर निवासी उपलक्ष्य गोयल ने 720 में से 711 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। साथ ही वे राजस्थान टॉपर बने। वहीं, जयपुर की ही भव्या गुणवाल ने ऑल इंडिया 71वीं रैंक हासिल की। देशभर में तीसरी रैंक लाने वाले उपलक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासित दिनचर्या, लगातार अभ्यास और परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उपलक्ष्य गोयल ने कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

नेशनल टाइम मैनेजमेंट पर फोकस

उधर जयपुर की भव्या गुणवाल ने बताया कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति, आत्मविश्वास और धैर्य के साथ किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। 3 मई को हुए एग्जाम में 715 मार्क्स आए थे। री-नीट में 685 मार्क्स आए हैं। तैयारी के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर फोकस किया और हर टॉपिक का लगातार अभ्यास किया। भव्या का कहना है कि सफलता का शॉर्टकट नहीं होता। हर दिन नया सीखने, गलतियों से सबक लेने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि माता-पिता दोनों डॉक्टर है।

21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की गई थी परीक्षा

परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.79 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 20 लाख ने परीक्षा दी। परिणाम के बाद इसमें 11.21 लाख स्टूडेंट्स काउन्सलिंग के लिए पात्र हुए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 के रिजल्ट में हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया।

री-नीट यूजी 2026: फिजिक्स का एक प्रश्न ड्रॉप, एक के दो उत्तर सही

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट यूजी 2026 की फाइनल उत्तरतालिकाएं जारी कर दी हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार फिजिक्स में एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है, जबकि एक प्रश्न के दो विकल्प सही माने गए हैं। कोड-80 के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या-2 (वर्नियर कैलिपर्स) का कोई विकल्प सही नहीं मिलने पर उसे ड्रॉप किया गया है। वहीं, प्रश्न संख्या-5 (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स) में विकल्प-1 और विकल्प-2 दोनों सही घोषित किए गए हैं। कैमिस्ट्री और बायोलॉजी की उत्तरतालिकाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।