14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Recipe- हल्दी मटर की शाही सब्जी

  सामग्री: 250 ग्राम कच्ची हल्दी, 1/2 कप मटर के ताजा दाने, 1 कप दही, 2 बड़े टमाटर, 3/4 कप घी, 3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 3 चम्मच धनिया पाउडर,स्वादानुसार नमक, 2-3 धनिया पत्ती (गार्निश के लिए)

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Feb 19, 2024

Recipe- हल्दी मटर की शाही सब्जी

Recipe- हल्दी मटर की शाही सब्जी

विधि: - सबसे पहले कच्ची हल्दी को छीलकर, धोकर, कद्दूकस कर लें। अब घी गरम करें और उसमें हींग, जीरा और हरी मिर्च बारीक कटी डालें और हिलाएं फिर कद्दूकस की हुई हल्दी डालें। अब इसमें लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर मिलाएं और धीमी आंच पर पकने दें। फिर मटर के दाने मिलाएं। जब मटर के दाने पकने लगें तब कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह से पका लें। उसमें ताजा दही मिक्स करें।
नोट: नमक सबसे अंत में मिलाएं क्योंकि दही में पहले नमक मिलाने से दही फट जाता है।


भारती पाटनी फूड ब्लॉगर

आपकी बात

अपने हक की जंग, बिना किसी हथियार लड़ती महिलाएं

देखा जाए तो आज भी कई घरों में महिलाओं को आगे नहीं बढऩे दिया जाता, महिलाओं से भेदभाव किया जाता हैं। नौकरी की बात करें तो कई क्षेत्रों में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में वेतन कम मिलता है। उन्हें हमेशा शक की निगाहों से देखा जाता है। यदि महिला अकेली है तो उसके लिए जीवन बेहद मुश्किल होता है। इस दिशा में आमजन का जागरूक होना जरूरी है।

कांति देवी


महिलाओं की सुरक्षा को लेकर समस्याएं बढ़ रही हैं। इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। समाज में उन्हें सम्मानपूर्ण भूमिका देना और समर्थन प्रदान करना महत्त्वपूर्ण है। समाज को इस दिशा में बदलाव लाना होगा। उनकी समस्याओं को लेकर जन जागरुकता बढ़ाए जाने की जरूरत है। जिससे वे हर चुनौती का सामना कर पाएं।
प्रियंका शर्मा