4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जालोर से दस लाख रुपए में हुआ था पेपर का सौदा, पेपर लेने वाले ने पांच – पांच लाख में आगे बेच दिया

जिसका डर था वहीं हुआ। राजस्थान में Reet Mains शुरू होने से कुछ घंटे पहले जोधपुर में पेपर सॉल्व करते 29 अभ्यर्थी पकड़े गए। हालांकि पुलिस पेपर लीक नहीं होने का दावा कर रही है।

2 min read
Google source verification
paper_leak_1.jpg

भूपेन्द्र सारण 17 मार्च तक रिमांड पर

जयपुर। जिसका डर था वहीं हुआ। राजस्थान में Reet Mains शुरू होने से कुछ घंटे पहले जोधपुर में पेपर सॉल्व करते 29 अभ्यर्थी पकड़े गए। हालांकि पुलिस पेपर लीक नहीं होने का दावा कर रही है। इससे पहले रीट 2021 के लेवल-2 का पेपर लीक हुआ था। सरकार को परीक्षा निरस्त करनी पड़ी थी।

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा से करीब दो घंटे पहले शनिवार सुबह 7 बजे जोधपुर में पुलिस ने बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में दबिश देकर प्रश्न पत्र हल कर रहे 29 परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया। इनके पास 300 प्रश्नों की पीडीएफ मिली है। जिनका मूल प्रश्न पत्र से मिलान किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया जांच के बाद पुलिस का दावा है कि प्रश्नों का मिलान नहीं हुआ है और न ही पेपर लीक हुआ है।

दरअसल यह पेपर भी जालोर जिले से एक युवक से लेना बताया जा रहा है। जिन 29 युवक और युवतियों को पकड़ा गया है उनको पेपर हल कराने वाले सरगना सुरेश जाट को पकड़ लिया गया उसने यह खुलासा किया है कि यह पेपर जालोर में एक व्यक्ति से दस लाख रुपए में लिया गया। इस पेपर को लेकर उसने जोधपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में इसे पांच से दस लाख रुपए प्रति अभ्यर्थी बेच दिया।

यह भी पढ़ें : REET Mains: पेपर सॉल्व करते 29 पकड़े, जालोर के युवक से 10 लाख में खरीदा पेपर, लीक होने की आशंका

इन अभ्यर्थियों को शनिवार सवेरे पेपर हल कराने बुला लिया गया था और उसके बाद पेपर हल कराया जा रहा था। बाद में पुलिस यहां पहुंची और सभी को हिरासत में ले लिया। उनको पुलिस हिरासत में ही पेपर दिलाया गया और पेपर दिलाने के बाद उनको हिरासत में लेकर थाने आया गया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर जालोर में जिस व्यक्ति से पेपर लिया गया था उस व्यक्ति का फोन बंद है। जालोर में वह कहां रहता है इस बारे में पुलिस के पास जानकारी फिलहाल नहीं है।

Story Loader