
प्रतीकात्मक फोटो
Jaipur News: शिक्षक बनने का सपना देख रहे राज्य के 25 हजार अभ्यर्थियों को रीट से बाहर होने का डर सता रहा है। दरअसल, राज्य के 365 कॉलेजों में 25 हजार अभ्यर्थी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है।
इन अभ्यर्थियों ने सत्र 2023 में प्रवेश लिया था। एक साल बीतने के बाद भी इन अभ्यर्थियों की प्रथम वर्ष की परीक्षाएं समय पर नहीं कराई गई है। इधर, सरकार ने जनवरी 2025 में रीट आयोजन की घोषणा कर दी है। इसके आवेदन संभवतः दिसंबर में शुरू कर दिए जाएंगे। अगर डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षाएं समय से नहीं कराई गई तो ये 25 हजार अभ्यर्थी रीट से बाहर हो जाएंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों पर संकट मंडराने लगा है। गौरतलब है कि दो साल बाद रीट का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पात्र होते हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत रीट के लिए पात्र होते हैं। जबकि अभी तक डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा के फॉर्म भी नहीं भरवाए गए हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के एक महीने के बाद प्रक्रिया चलती है। इस हिसाब से दिसंबर में परीक्षा होगी। दिसंबर में परीक्षा के बाद जनवरी में रिजल्ट आएगा। ऐसे में अगर रीट की आवेदन प्रक्रिया के बाद डीएलएड का परिणाम आया तो अभ्यर्थी रीट से बाहर हो जाएंगे।
Updated on:
23 Oct 2024, 7:45 AM IST
Published on:
23 Oct 2024, 7:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.