14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Paper Leak Case:रीट पेपर लीक मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा

REET Paper Leak Case: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की रीट पेपर लीक मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
2 min read
Google source verification
REET Paper Leak Case: Batti Lal Meena and Prithviraj Meena news

जयपुर। REET Paper Leak Case: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की रीट पेपर लीक मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। केदारनाथ में एसओजी की पकड़ में आते ही आरोपी बत्तीलाल मीना ने कहा कि परीक्षा के दिन तड़के चार बजे उसे पेपर पृथ्वीराज मीना ने दिया था। आगरा से पृथ्वीराज मीना और उसके दो अन्य सहयोगियों को पकड़ा तो सामने आया कि उन्होंने पूर्व में गिरफ्तार पांच अभ्यर्थियों के अलावा 14 अन्य को भी पेपर उपलब्ध कराया था। अब एसओजी और सवाईमाधोपुर पुलिस पृथ्वीराज को पेपर उपलब्ध कराने वाले तथा उनसे जुड़े अभ्यर्थियों की तलाश में जुटी है।

एक दिन पहले केदारनाथ में पकड़े गए बत्तीलाल और उसके साथी शिवा चकेरी को सोमवार को जयपुर लाया गया। इसके बाद आगरा से पृथ्वीराज व उसके साथी रवि मीणा और रविजीनापुरको भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पांचों आरोपियों ने बताया कि सवाईमाधोपुरमें 14 अन्य परीक्षार्थियों के परिजन को भी रीट पेपर उपलब्ध करवाया, जो सभी सरकारी कर्मचारी हैं। कोई जेईएन है तो कोई सवाईमाधोपुर सीएमएचओ कार्यालय में कार्यरत हैं। गिरफ्तार रवि मीना छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर भी रहा था। अब ये परिजन फरार हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पेपर लेने वाले चार महिलाओं सहित पांच परीक्षार्थी पकड़े जा चुके थे।

रवि के स्कूल में हल किया पेपर
सूत्रों के मुताबिक पृथ्वीराज को 26 सितम्बर तड़के चार बजे रीट पेपर वाट्सऐप पर मिला। इसके बाद उसने साथी रवि की निजी स्कूल में पेपर का प्रिंट निकाला और उसे अन्य परीक्षार्थी और उनके परिजनों को दिया। स्कूल में कुछ परीक्षार्थियों ने पेपर हल भी किया। प्रिंट निकाले गए पेपर की फोटो खींचकर पृथ्वीराज ने ही बत्तीलाल को उपलब्ध करवाया। बत्तीलाल ने सवाईमाधोपुर में पूर्व में पकड़े गए परिचित नाबालिग और संजय मीना को पेपर वाट्सऐप के जरिए भेजा। बत्तीलाल ने रीट पेपर अपने अन्य मिलने वालों को भी उपलब्ध करवाया। पृथ्वीराज व उसके पकड़े गए दोनों साथियों ने रीट पेपर किस-किस को दिया। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

पृथ्वीराज के तार बाड़मेर की गैंग से भई जुड़़े हैं
चौथ का बरवाड़ा स्थित आदलवाड़ा निवासी नरेगा में कनिष्ठ तकनीकी सहायक पृथ्वीराज मीना की पोस्टिंग उनियारा मुकाम अलीगढ़ में है। वह करीब दस वर्ष बाड़मेर में भी पोस्टेड़ रहा है। आशंका जताई गई है कि बाड़मेर में पेपर लीक करने वाली गैंग से हैं। पृथ्वीराज का साथी रवि पागड़ी विद्युत वितरण निगम सवाईमाधोपुर में लाइनमैन है। जबकि रवि जीनापुर का सवाईमाधोपुर में ए-वन कैफे है।

बत्ती लाल को परीक्षा से पहले पेपर पृथ्वीराज ने दिया था। अब पृथ्वीराज से आगे की कड़ी पता करने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अशोक राठौड़,एडीजी, एसओजी-एटीएस

मामले की जांच एसओजी कर रही है। हम तो एसओजी के निर्देशानुसार सहयोग कर रहे हैं। संदिग्ध आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहे हैं।
राजेश सिंह, एसपी सवाईमाधोपुर