Jaipur News : राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य आरोपी प्रदीप पाराशर और रामकृपाल मीणा की प्रॉपर्टी कुर्क की है। दोनों के पास करीब 26.59 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति मिली है। ईडी ने आरोपियों के बैंक अकाउंट से मिले करीब 11 लाख रुपए भी जब्त किए हैं। करीब 2 महीने पहले ईडी ने प्रदीप पाराशर को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के साथ जिन तीन लोगों ने अभ्यर्थियों को लीक पेपर पढ़वाया था, उनके भी खातों से कैश जब्त किया गया है।