7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेगुलर ट्रेनें फुल, तत्काल और स्पेशल ट्रेनों के भरोसे सफर, हवाई किराए में हल्की राहत

यदि आप होली का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए जयपुर से कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, हावड़ा, गुवाहाटी, पटना, वाराणसी, अयोध्या, बेेंगलूरु समेत बड़े शहरों में ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेनों में रिजर्वेशन कोच में सीटों की स्थिति अभी से जांच लें। कारण कि 10 से 14 मार्च तक जयपुर से आवाजाही […]

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Pareek

Feb 13, 2025

jaipur

जयपुर जंक्शन पर उमड़ी भीड़।

यदि आप होली का त्योहार सेलिब्रेट करने के लिए जयपुर से कोलकाता, लखनऊ, कानपुर, हावड़ा, गुवाहाटी, पटना, वाराणसी, अयोध्या, बेेंगलूरु समेत बड़े शहरों में ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे हैं तो ट्रेनों में रिजर्वेशन कोच में सीटों की स्थिति अभी से जांच लें। कारण कि 10 से 14 मार्च तक जयपुर से आवाजाही करने वाली ज्यादातर लंबी दूरी की ट्रेन अभी से फुल हो गई हैं। कई ट्रेनों में स्लीपर कोच में कंफर्म टिकट के नाम पर वेटिंग 100 पार मिल रही है तो, एसी कोच में बुकिंग पर भी वेटिंग 50 से 85 तक पहुंच गई है। एक महीने पहले ऐसे हालात देखकर परदेसियों को घर जाने की चिंता सता रही है। ऐसे में अब उन्हें तत्काल श्रेणी के कोटे या स्पेशल ट्रेनों से ही आस है। दूसरी ओर, रेलवे ने भी तक होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी नहीं की है।

..............

होली पर जयपुर से जाने वाली ट्रेनों की हालत

-जयपुर से हावड़ा: 10 से 14 मार्च के बीच अजमेर-सियालदाह ट्रेन मेंं स्लीपर कोच में वेटिंग 141 व थर्ड एसी में वेटिंग 85 तक पहुंच गई। जोधपुर-हावड़ा ट्रेन में स्लीपर में वेटिंग 100 तक व थर्ड एसी कोच में बुकिंग करने पर 90 तक वेटिंग मिल रही है।

..............

जयपुर से लखनऊ: कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच में वेटिंग 104 तक, थर्ड एसी में 40 तक, सेकंड एसी में 30 तक पहुंच गई। सुल्तानपुर एक्सप्रेस ट्रेन मेंं 1 मार्च को, मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में 12 मार्च थर्ड एसी व स्लीपर कोच और गोरखपुर एक्सप्रेस मेंं 13 मार्च को स्लीपर, थर्ड व सेकंड एसी की बुकिंग बंद हो गई है।

..............

जयपुर से गुवाहाटी: बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस में स्लीपर कोच में बुकिंग करने पर वेटिंग 107 व थर्ड एसी में 48 तक मिल रही है। ऐसी ही स्थिति कविगुरु एक्सप्रेस में देखी जा रही है।

जयपुर से कानपुर: अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, बीकानेर-गुवाहाटी ट्रेन में भी स्लीपर क्लास में वेटिंग 100 पार पहुंच गई है। 13, 14 मार्च को मरुधर एक्सप्रेस में व गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी में नो रूम स्थिति है।

जयपुर से पटना: अनन्या एक्सप्रेस, बाड़मेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में 10 से 14 मार्च तक स्लीपर कोच मेें बुकिंग करवाने पर वेटिंग लिस्ट 110 तक पहुंच गई है। एसी कोच में भी वेटिंग 50 पार चल रही है।

इधर, हवाई किराए में वर्तमान से हल्की राहत

- ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे कई लोग हवाई यात्रा को दूसरा विकल्प मान रहे हैं। वे अभी से टिकट बुकिंग कर रहे हैं। हालांकि एयरलाइन कंपनियों ने कई शहरों का वर्तमान हवाई किराया कुंभ मेले के चक्कर में दो से आठ गुना तक बढ़ा रखा है। उसके अनुपात मेंं अभी होली पर टिकट बुकिंग करने पर हल्की राहत मिल रही है। जैसे कि, वर्तमान में जयपुर से अहमदाबाद का किराया 10 हजार रुपए तक देना पड़ रहा है। वहीं यदि 10 से 14 मार्च के बीच की टिकट बुकिंग करते हैं तो किराया 4,500 से 5 हजार रुपए तक ही लग रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग