16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलायंस: कोरोना से कर्मचारी की मौत पर परिवार को 5 साल तक मिलेगा वेतन

रिलायंस ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सर्वोपरी मानते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। महामारी की चपेट में आने वाले मृतक कर्मचारियों के परिवारों को रिलायंस सहारा देगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Reliance to give 5 years of salary to families of employees died

जयपुर। रिलायंस ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सर्वोपरी मानते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। महामारी की चपेट में आने वाले मृतक कर्मचारियों के परिवारों को रिलायंस सहारा देगा। मृतक कर्मचारी के सभी बच्चों की स्नातक तक की पढ़ाई संबंधित 100 फीसदी खर्चे कंपनी उठाएगी।

कर्मचारी के जीवनसाथी, माता-पिता और बच्चों को जीवनभर के लिए मेडिकल कवरेज की व्यवस्था भी कम्पनी की तरफ से की जाएगी। मृतक के परिवार को 5 वर्षों का वेतन दिया जाएगा। जो कर्मचारी कंपनी के पे-रोल पर नहीं थे उनके के परिवारों को भी 10 लाख की सहायता दी जाएगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने बयान जारी करके ‘रिलायंस फैमिली सपोर्ट एंड वेलफेयर स्कीम’ की घोषणा की है।

उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी इतिहास में सबसे भयावह अनुभव लेकर हमारे सामने आई है। हममें से कुछ लोग महामारी की वजह से बुरे दौर का सामना कर रहे हैं। ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्रीज पूरी ताकत के साथ बीमार और जान गंवाने वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के साथ खड़ी है।