26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एन पी आर को राजस्थान में लागू नही करने को लेकर सीएम से मिला प्रतिनिधी मण्डल

जयपुर. सीएए, एनआरसी व एनपीआर विरोधी जनांदोलन (संविधान-लोकतंत्र बचाओ अभियान) का प्रतिनधिमण्डल राजस्थान में एन पी आर को लागू नही करने की मांग को लेकर संयोजक सवाई सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

manish chaturvedi

•

Updated: 11 Feb 2020, 8:05 PM IST

Representative board met CM for not implementing NPR in Rajasthan

Representative board met CM for not implementing NPR in Rajasthan

जयपुर. सीएए, एनआरसी व एनपीआर विरोधी जनांदोलन (संविधान-लोकतंत्र बचाओ अभियान) का प्रतिनधिमण्डल राजस्थान में एन पी आर को लागू नही करने की मांग को लेकर संयोजक सवाई सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला। मीडिया प्रभारी बसन्त हरियाणा ने बताया कि प्रतिनधिमण्डल ने राजस्थान में सी ए ए को लागू नही करने सम्बंधी प्रस्ताव विधानसभा में पास करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया तथा साथ ही प्रतिनधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से मांग की वह राजस्थान में एन पी आर की प्रक्रिया को शुरू नही करे। बताया कि इस बात में कोई दो राय नही है कि एन पी आर, एन सी आर लागू करने की दिशा में पहला कदम है, साथ ही एन पी आर में जो जानकारी मांगी गई है वह इस तरह की है जिन्हें आम नागरिको में से बहुत कम लोग उन जानकारियों को दे पाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधमंडल को कहा कि वह इन तमाम शंकाओ के प्रति सिध्दान्ततः सहमत है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनधिमण्डल को यह भी आश्वस्त किया कि राज्य सरकार ऐसी कोई कार्यवाही नही करेगी जिससे एन आर सी और डिटेक्शन सेंटर की प्रक्रिया आगे बढ़े। प्रतिनधिमण्डल में मुख्य तौर पर मोहम्मद नाज़ीमुद्दीन,मुफ्ती ख़ालिद अयूब मिस्बाही,शब्बीर खान, सुमित्रा चौपड़ा,मुफ़्ती अखलाक उर रहमान, व अमीन कागजी आदि मौजूद रहें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग