1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आलमट्टी-बसवसागर जलाशय भरते ही किसानों को राहत

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 31, 2026

Rajasthan

Bविजयपुर.B पर्याप्त वर्षा नहीं होने और सूखे जैसी स्थिति के कारण चिंतित किसानों के लिए राहत भरी खबर है। महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश से आलमट्टी (लाल बहादुर शास्त्री) और नारायणपुर (बसवसागर) जलाशय लगभग भर गए हैं। इसके बाद कृष्णा भाग्य जल निगम ने वर्ष 2026-27 के खरीफ (मानसून) सिंचाई सीजन के लिए कृष्णा ऊपरी परियोजना की नहरों में पानी छोडऩे का निर्णय लिया है। इससे विजयपुर, बागलकोट, यादगीर और कलबुर्गी जिलों के सिंचित क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर है।
B
B
B14 दिन पानी, 10 दिन बंद रहेगाB

कृष्णा भाग्य जल निगम के अधीक्षण अभियंता द्वारा जारी आदेश के अनुसार 28 जुलाई से नहरों में 14 दिन जलापूर्ति और 10 दिन बंद की वाराबंदी प्रणाली लागू की गई है। शाहपुर, जेवर्गी और मुदबूल शाखा नहरों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाएगा। यदि आलमट्टी जलाशय में 11 हजार क्यूसेक से अधिक जलप्रवाह लगातार बना रहता है तो बिना वाराबंदी के भी निरंतर पानी छोड़ा जा सकता है।
B
B
Bसूखे की आशंका के बीच मिली राहतB

हाल ही में जिला प्रशासन ने जलाशयों के पानी पर निर्भर होकर खरीफ फसल न बोने की सलाह दी थी, जिससे किसान चिंतित थे। लेकिन महाराष्ट्र में लगातार बारिश से दोनों जलाशयों में जलभराव बढऩे के बाद सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। वर्तमान में आलमट्टी जलाशय का जलस्तर 519.37 मीटर है, जबकि इसमें 72,333 क्यूसेक पानी की आवक और 80,000 क्यूसेक पानी कृष्णा नदी में छोड़ा जा रहा है।