30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबादी के बीच टावर लगाने पर जताई आपत्ति, सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बताकर अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग

जयपुर

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

देवली. गोपीपुरा कॉलोनी में प्रस्तावित मोबाइल टावर को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताते हुए मंगलवार को उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आबादी के बीच मोबाइल टावर स्थापित नहीं करने तथा इसे अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित टावर रिहायशी क्षेत्र के बीच लगाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न होने के साथ ही ध्वनि प्रदूषण और रेडिएशन के संभावित दुष्प्रभावों को लेकर भी लोगों में चिंता है। उनका कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि जब कॉलोनीवासियों ने टावर लगाने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। इससे कॉलोनीवासियों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनभावनाओं और स्थानीय लोगों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए गोपीपुरा कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने की अनुमति नहीं दी जाए तथा प्रस्तावित टावर को अन्य स्थान पर स्थापित कराया जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में कमला देवी, दीपक वर्मा, शंकर, कैलाश, रमेश, राकेश वर्मा, नंदकिशोर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

**फोटो कैप्शन:**
देवली. गोपीपुरा कॉलोनी में मोबाइल टावर के विरोध में मंगलवार को एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते कॉलोनीवासी।