2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब नहीं कर सकेगा मालपाणी अस्पताल भोले भाले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़, कंपनी ने छीने यह अधिकार

कम्पनी ने मालपाणी अस्पताल से ट्रायल छीना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 23 Apr 2018, 8:33 PM IST

jaipur

विकास जैन / जयपुर . दवा कम्पनी ग्लेनमार्क ने दवा के अनैतिक प्रयोग (ड्रग ट्रायल) के आरोपों से घिरे मालपाणी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से ट्रायल छीन लिया है। कम्पनी ने अपनी दवा जीआरसी 27864 के ट्रायल के लिए इस अस्पताल को सस्पेंड कर दिया है। अब इस अस्पताल के खिलाफ एफआइआर की मांग भी उठ रही है।

कम्पनी ने कहा है कि वह भारत सहित कई देशों में वर्षों से ड्रग ट्रायल करती रही है। इस दवा की ट्रायल भारत के कई अस्पतालों में चल रही है। जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र स्थित मालपाणी अस्पताल को छोड़कर कहीं से भी अनैतिक ट्रायल की शिकायत नहीं मिली है। ऐसे में अन्य अस्पतालों में ट्रॉयल जारी रहेगा। मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतें मिलना गंभीर है। ऑस्टियो आर्थराइटिस दर्द के लिए ग्लेनमार्कस मोलेक्यूल जीआरसी 27864 के ट्रायल का सैकंड फेज चल रहा है। मालपाणी अस्पताल ने इसके लिए केवल 3 मरीजों को चिह्नित कर पंजीकृत किया है।

कमेटी के कुछ सदस्यों का तो पता ही नहीं
इस बीच अस्पताल में तीसरे दिन भी जांच जारी रही और केन्द्रीय औषधि मानक संगठन की केन्द्रीय टीम ने जांच की। राज्य की टीम ने अब चूरू और भरतपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में दिहाड़ी के नाम पर लाए गए लोगों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद टीम गांव जाकर उन लोगों से पूछताछ करेगी।

मामला गंभीर, सुप्रीम कोर्ट ले जाएंगे
देशभर में अनैतिक ड्रग ट्रायल को लेकर इंदौर के स्वास्थ्य अधिकार मंच ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर रखी है। पत्रिका में प्रकाशित खबरों के आधार पर मंच के अमूल्य निधि, चिन्मय मिश्र ने केंद्र और राज्य सरकार को शिकायत भेजी है। अमूल्य ने कहा कि मामला गम्भीर है, इस अस्पताल में अब तक हुए सभी ट्रायल की जांच होनी चाहिए। इस मसले को सुप्रीम कोर्ट के पटल पर भी रखेंगे।