3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिकअप-मोटरसाइकिल के बीच ज़बरदस्त टक्कर, बाइक सवार 2 युवकों की मौत

एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैनाड़ निवासी 28 वर्षीय नानूराम और चिमनपुरा निवासी 21 वर्षीय रिचपाल घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification

चौमूं थाना इलाके में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार रात करीब 8.30 बजे हाडौता के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बैनाड़ निवासी 28 वर्षीय नानूराम और चिमनपुरा निवासी 21 वर्षीय रिचपाल घायल हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया है। हादसे के बाद फरार हुए पिकअप चालक की तलाश जारी है।