जयपुर। आमेर रोड स्थित सड़वा मोड़ पर रविवार तड़के ईटों से भरे तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी। वह ऑटो को करीब 60 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों लोगों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद चालक ट्रेक्टर-ट्रॉली को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अशफाश (20) मूलत: नूहं हरियाणा का रहने वाला है और फिलहाल जयसिंहपुरा खोर में रह रहा था। वहीं हन्नान (18) मेवात, अलवर और सलीम (36) मूलत: मेवात अलवर हाल हाजी कॉलोनी चांदपोल के रहने वाले हैं।