जयपुर. शहर में यमदूत बनकर दौड़ रहीं तेज रफ़्तार बस ने गुरुवार को फिर एक युवक की जान ले ली। भांकरोटा थानांतर्गत भांकरोटा चौराहा पर गुरुवार अपराह्न लो फ्लोर के गेट पर खड़े नर्सिंग छात्र की पीछे से आ रही टूरिस्ट बस द्वारा एकाएक साइड दबाने के कारण दोनों के बीच फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। गौरतलब है कि गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा पर बुधवार रात करीब एक बजे रोडवेज बस और मिनी बस में जोरदार भिडंत हो गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई, 25 जने घायल हो गए। इस हादसे का कारण भी बसों की तेज रफ़्तार ही था।