
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं। इसके तहत भाजपा उम्मीदवार कमल, कांग्रेस हाथ, बसपा हाथी और आम आदमी पार्टी झाडू चलाते नजर आएंगे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों में कोई तीर चलाएगा तो कोई रोड रोलर लेकर मैदान में उतरेगा। इस बार फोन चार्जर, हेलमेट, बेबी वॉकर, पेन की निब जैसे चुनाव चिन्ह भी निर्दलीयों के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। शहर की दस विधानसभा सीटों पर झोटवाड़ा से एक बागी प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह के तौर पर बेल्ट मिला है। इस बार चुनाव में कई निर्दलीयों को शतरंज और ट्रेक्टर चलाता किसान भी चुनाव चिन्ह के तौर पर मिला है। इनके अलाव निर्दलीय महिला प्रत्याशियों को चूडिय़ां भी चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित की गई है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के हॉकी, बल्ला, बल्लेबाजी भी चुनाव चिन्ह के रूप में मिला है। रसोई के बर्तन के अलावा गैस चूल्हा, स्टोव, कूकर, सिलेंडर, माचिस और सब्जियों में पत्ता गोभी, फूल गोभी जैसे, चुनाव चिन्ह भी आवंटित हुए हैं। इसके अलावा सीटी, गुब्बारा, अलमारी, गुब्बारा, टॉर्च, चाबी भी चुनाव मैदान में दिखाई देंगी।