5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंजीनियर ने बना दी ऐसी सड़क, बरसात में बन जाती है तालाब

गोनेर में हेरिटेज विलेज प्रोजेक्ट के तहत कॉलोनियों में बनी सीमेंट की सड़के लाेगाें के लिए समस्या बन गर्इ है।
2 min read
Google source verification
water drainage

Roads constructed without water drainage

जयपुर। गोनेर में हेरिटेज विलेज प्रोजेक्ट के तहत कॉलोनियों में बनी सीमेंट की सड़कें स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। न्यू कॉलोनी, शिव कॉलोनी, पुजारी मोहल्ला, मुख्य बाजार, महादेवजी की बावड़ी आदि जगहाें में सड़क बनाते समय इंजीनियरों ने कई खामियां छोड़ दी हैं, जिसके कारण बरसात आते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। लोगों का कहना है कि इंजीनियर ने ना तो सड़कों में सही ढलान दिया है और ना ही पानी निकास के लिए नालियां बनाई। इसके चलते सड़कों पर बरसात आते ही पानी भर जाता है। पानी भरने से सडकाें पर कीचड़ जमा हाे गया है। इससे पैदल चलने वाले लाेगाें काे काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

राहगीरों के लिए परेशानी
सड़क पर तीन निजी स्कूल व एक शिव मंदिर है। ऐसे में स्कूल आने वाले बच्चों एवं मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यही नहीं जिस जगह सड़क पर पानी भरता है वहीं गांव की सरपंच सुनीता शर्मा का मकान है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क बनाते समय जेडीए कनिष्ठ अभियंता खेमराज मीणा को सड़क में सही ढलान देने व नाली बनाने के लिए कहा भी था, लेकिन बात को अनसुनी कर दी। ढलान सही नहीं हाेने से जगह जगह पानी भर जाता है। पानी भरने पर लोग सीवर लाइन का ढक्कन खोलकर पानी को निकालते हैं।

घरों के सामने जल भराव की स्थिति
न्यू कॉलोनी निवासी तुलसादेवी का कहना है कि सड़क का ढलान सही नहीं हाेने से बरसात का सारा पानी उनके मकान के दरवाजे के आगे इकट्ठा हो जाता है। इसके कारण घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी होती है। पानी भरने से सड़क पर फिसलन हो गई है, यहां से गुजरने वाली महिलाएं एवं बच्चे कई बार फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। न्यू कॉलोनी निवासी अरुण शर्मा का कहना है कि समस्या के बारे में कई बार जेडीए के कनिष्ठ अभियंता को अवगत करवा दिया था और इसकी लिखित में शिकायत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।