रोडवेज के सीएमडी नवीन जैन ने बताया कि जयपुर से आगरा रोड पर बड़ी संख्या में श्रमिक यूपी बॉर्डर की ओर पैदल ही चल रहे हैं। इन्हें जल्द से जल्द राज्य सीमा में उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रविवार को जिला कलेक्टर डॉ. जोगाराम, परिवहन विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव रवि जैन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल सिंह लाम्बा के साथ हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया।