6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डकैतों के हमले से दहला भरतपुर, सिपाही पर चलाई गोली गले से हुई आरपार, हालत गंभीर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 07, 2018

Robbed

- घर से मोबाइल फोन, कैश, जेवर और अन्य सामान लूटा

जयपुर। भरतपुर में बीती रात एक सिपाह के घर में डकैत घुस गए। आठ से दस की संख्या में घुसे डकैतों ने पहले तो घर के बाहर सो रहे सिपाही को पीटा, उसके बाद परिवार के चार सदस्यों को भी बुरी तरह से पीटा। सिपाही ने अपने परिवार के सदस्यों को बचाना चाहा तो उसे गोली मार दी। गोली गले से आरपार हो गई। गंभीर घायल हालत में सिपाही को जयपुर रेफर किया गया है। घटना उच्चैन थाना इलाके की है।

पुलिस ने बताया कि बयाना रोड से करीब आठ सौ मीटर अंदर खेत में बने मकान के बाहर सिपाही पुष्पेन्द्र सिंह सो रहा था। परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे दो गाडिय़ों में आठ से दस डकैत लाठी, सरिए और देसी कट्टा लेकर वहां आए। डकैतों ने घर के बाहर सो रहे पुष्पेन्द्र सिंह को लाठी—सरियों से पीटा। परिवार के लोग बचाने आए तो उनको भी पीटा। इस बीच डकैतों ने परिवार को बंधक बनाया और घर से जेवर, कैश और मोबाइल फोन ले जाने लगे। पुष्पेन्द्र ने फिर से डकैतों को रोकना चाहा तो एक डकैत ने उसे गोली मार दी। गोली गले पर लगी और पुष्पेन्द्र अचेत हो गया। उसे मरा समझकर डकैत वहां से फरार हो गए। बाद में पुष्पेन्द्र को गंभीर हालत में भरतपुर के आरबीएम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रंजिश के चलते ऐसा किया

परिजनों का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते ऐसा किया है। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मौके पर बयान लिए। छोटे पुत्र मधुसूदन छाबड़ी ने बताया कि एक मोबाइल और 7000 लेकर बदमाश भाग गए। लेकिन उसका कहना यह भी है कि वह मारने की नियत से आए थे।