5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नींद ले रहे हैड कांस्टेबल के घर चोरों का धावा, लाखों के जेवरों पर किया हाथ साफ

बाड़े में सो रहा था पुलिसकर्मी, कमरे के ताले तोड़कर किया हाथ साफ

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Amit Purohit

Jan 19, 2023

thief.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

ग्रामीण इलाकों में चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। आम लोगों की बात तो दूर अब बदमाश पुलिस वालों को भी नहीं छोड़ रहे। जयपुर में बिंदायका थाना इलाके में निमेड़ा के समीप बिचपड़ी गांव में चोरों ने पुलिस हैड क्वार्टर में तैनात हैड कांस्टेबल के घर को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक हैड कांस्टेबल लालाराम बागड़ा मंगलवार रात बाड़े में सो रहा था। बुधवार सुबह उठा तो बक्से में रखी राइफल टांगने की बैल्ट घर के बाहर चौक में पड़ी मिली। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और बक्से के ताले टूटे पड़े देखकर उसके होश उड़ गए।

इसकी सूचना पुलिस कंट्रोलरूम में दी। जिस पर बिंदायका थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। पुलिसकर्मी ने बताया कि वह रात को बाड़े में सो गया। देर रात चोर कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखी सोने की कनकती, सोने का हार, एक रखड़ी, सोने के कड़े, 2 सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने का बोरला, चांदी की कड़े, चांदी की कनकती सहित अन्य जेवर चोरी कर ले गए। बिंदायका पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

यहां जाग होने पर भागे चोर:
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात पुलिसकर्मी के घर से 200 मीटर दूर जगदीश प्रसाद के घर में भी चोरों ने सीढ़ी लगाकर मकान में घुसने का प्रयास किया। सीढ़ी लगाने की आवाज सुनकर मकान में सो रहे लोगों को जाग हो गई। चोरों को ललकारा तो चोर खेतों से होकर भाग गए। लोगों ने चोरों का पीछा किया तो एक चोर का मफलर, दस्ताने आदि कंटीले तारों में फंसे मिले। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस को सुपुर्द किया। वहीं पास ही अमीन की ढाणी में तेज कुमार सीमावत के घर में कमरों की बाहर से चोरों ने कुंदी लगाकर परिवार के लोगों बंद कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया लेकिन जाग होने पर भाग छूटे। पड़ौसियों को फोन कर कमरों की बाहर से कुंदी खुलवाई।