5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मी स्टाइल में चोरी, टक्कर से घायल होने का किया नाटक और फिर बना डाला शिकार

विद्याधरनगर में वारदात : बैंक से ट्रांसपोर्ट कर्मचारी के पीछे लगे 3 बाइक पर 6 बदमाश
2 min read
Google source verification
jaipur

फिल्मी स्टाइल में चोरी, टक्कर से घायल होने का किया नाटक और फिर बना डाला शिकार

जयपुर. तीन बाइक पर सवार 6 लुटेरों ने मंगलवार दोपहर विद्याधरनगर रोडवेज डिपो के समीप गली में फिल्मी स्टाइल में 10 लाख रुपए लूट लिए। लुटेरे बैंक से ही ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी की कार के पीछे लगे, फिर एक लुटेरे ने कार की टक्कर से घायल होने का स्वांग रचा। इस दौरान कई लोग जमा हो गए लेकिन लुटेरे सभी को चकमा देकर रकम ले भागे। लूट की वारदात हरियाणा हाल राजावास निवासी प्रीतम शर्मा के साथ हुई। वह विश्वकर्मा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। उसने बताया कि मंगलवार को उसने विद्याधरनगर के आइसीआइसीआइ बैंक में 5 लाख रुपए निकलवाए थे। फिर 300 मीटर दूर एचडीएफसी बैंक से कंपनी के खाते से ही 5 लाख रुपए और निकलवाए। नकदी से भरा बैग कार में रखकर सीकर रोड स्थित खेतान हॉस्पिटल के पास कंपनी के काम से जा रहा था।

रोडवेज बस डिपो वाली गली से सीकर रोड पर पहुंचने से पहले ही बाइक सवार लुटेरे ने कार को पैर मारा और वहीं रुक गए। अन्य बाइक वाले ने कार का शीशा खुलवाया व बाइक सवार को टक्कर मारने की बात कहकर उलझने लगा। उसने कहा कि उसे चोट लगी है, उसे अस्पताल पहुंचाओ। इस पर करीब 20 मीटर आगे सीकर रोड पर कार रोकर नीचे उतरा तो बाइक पर पीछे बैठा युवक सड़क पर पैर पकड़कर चिल्ला रहा था। पास जाकर उसे संभालने लगा तो तीसरी बाइक पर सीकर रोड से आए 2 युवक कार का गेट खोलकर बैग निकाल भागे। युवकों के पीछे दौड़ा तो पीछे से पैर में चोट लगने का बहाना करने वाले भी भाग गए।

सूचना पर पहुंची मुरलीपुरा थाना पुलिस ने पूरे मार्ग के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सामने आया कि लुटेरे 6 थे, जो 3 बाइक पर थे। वे बैंक से ही पीडि़त के पीछे चल रहे थे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र व हाईवे पर लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई पर हाथ नहीं लगे। प्रत्यक्षदर्शी सुभाष व अन्य ने बताया, कार के पास जबरन बाइक घुसाने के बाद उस पर पीछे बैठा युवक खुद का पैर पकड़ चिल्लाने लगा। उसे कहीं भी चोट नहीं लगी थी। फिर अन्य बाइक पर आए 2 युवक कार का गेट खोलकर उसमें से बैग निकाल रहे थे तब कार चालक को हमने कहा, तुम्हारी कार से बैग लेकर भाग रहे हैं।