5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के इन तीन दिग्गजों की शिव के सहारे चुनावी नैया होगी पार!

चुनावी साल में स्मार्ट सिटी के राह में रोड़ेे बनने वाले मंदिरों को नहीं छेड़ा गया

2 min read
Google source verification
jaipur

वोटर की नाराजगी खत्म करने के लिए भाजपा के ये दिग्गज भगवान के सहारे, अब शिव ही लगाएंगे इनकी चुनावी नैया पार!

अश्विनी भदौरिया / जयपुर. छोटी चौपड़ स्थित निर्माणाधीन रोजगारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण अगस्त में पूरा होने की संभावना है। मौजूदा जनप्रतिनिधियों को लगता है कि प्राचीन मंदिर के पुनर्निर्माण और चांदपोल बाजार में मंदिरों को न तोडऩे का फैसला लेने से लोगों की नाराजगी खत्म हो जाएगी। इसी वजह से चुनावी साल में स्मार्ट सिटी के राह में रोड़ेे बनने वाले मंदिरों को नहीं छेड़ा गया।

किशनपोल बाजार के बाद चांदपोल बाजार में भी सड़क पर आने वाले मंदिरों को न हटाने की बात हुई है। ज्ञात हो कि छोटी चौपड़ स्थित रोजगारेश्वर महादेव मंदिर को हटाए जाने का विरोध सबसे अधिक हुआ था। जानकारों की मानें तो सावन माह के किसी सोमवार को रोजगारेश्वर मंदिर में बड़ा आयोजन किया जा सकता है। कहीं न कहीं इसे मतदाताओं की नाराजगी को दूर करने के तौर पर देखा जा रहा है।

रोजगारेश्वर महादेव मंदिर शहरवासियों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। इसको तोडऩे का विरोध सबसे ज्यादा हुआ था। हालांकि बाद में इस मंदिर का पुनर्निर्माण भी शुरू हुआ। मौजूदा स्थिति की बात करें तो मंदिर का पुनर्निर्माण तेजी से चल रहा है। मेट्रो, प्रोजेक्ट के अधिकारी इसे अगस्त तक पूरा करने का दावा कर रहे हैं। मंदिर का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। आने वाले दिनों में छतरी बनाने का काम होगा।

वोट बैंक खिसका तो...
परकोटा में किशनपोल, हवामहल के अलावा आदर्श नगर विधानसभा का भी बड़ा हिस्सा आता है। पिछले विस चुनाव की बात करें तो आदर्श नगर में महज 3805, किशनपोल मेें 9685 और आदर्श नगर विस सीट पर 12715 मतों से भाजपा को जीत मिली थी। इन सीटों की भाजपा को चिंता सता रहा है। ऐसे में तीनों मौजूदा विधायकों को सत्ता विरोधी लहर के साथ-साथ मंदिर न बचा पाने के सवालों का भी जनता को जबाव देना होगा।

मंदिर का निर्माण तय मानकों के अनुसार किया जा रहा है। अगस्त के दूसरे सप्ताह तक इसके पूरा होने की संभावना है। ढांचे का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही छतरी बनाने का निर्माण कार्य शुरू होगा।

-अखिलेश सक्सेना, परियोजना निदेशक (सिविल)

अगले माह तक मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। सावन में कोई आयोजन होता है तो वह मंदिर निर्माण समिति करेगी। इसमें राजनीति और वोट बैंक को साधने की कोई बात नहीं है। मंदिर निर्माण की बात पहले से ही तय थी।
-मोहन लाल गुप्ता, विधायक, किशनपोल विस क्षेत्र