5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रोनाल्डो ने रेकॉर्ड 760वां गोल दागा

रोनाल्डो की अगुआई में जुवेंटस ने फाइनल में नेपोली को 2-0 से हराया। इस जीत के संग जुवेंटस की टीम ने रेकॉर्ड नौवां खिताब जीत फिर बादशाहत कायम कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lalit Sharma

•

Updated: 22 Jan 2021, 1:39 AM IST

jaipur

रोनाल्डो ने रेकॉर्ड 760वां गोल दागा

रोम (इटली). पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। जुवेंटस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने बुधवार रात इटालियन सुपर कप के फाइनल मुकाबले में नेपोली के खिलाफ गोल करके यह उपल.िध हासिल की। उनके गोलों की कुल संख्या 760 पहुंच गई है। उन्होंने चेक गणराज्य के पूर्व दिग्गज जोसेफ बिकान को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 759 गोल थे।

खिताब दिलाया
रोनाल्डो की अगुआई में जुवेंटस ने फाइनल में नेपोली को 2-0 से हराया। इस जीत के संग जुवेंटस की टीम ने रेकॉर्ड नौवां खिताब जीत फिर बादशाहत कायम कर ली। पिछले साल लाजियो ने ट्रॉफी हथिया ली थी।

जीत के हीरो
जुवेंटस की जीत में रोनाल्डो के अलावा अल्वारो मोराटा ने भी अहम भूमिका निभाई। दोनों ने एक- एक गोल दागा। पहले हाफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। लेकिन दूसरे हाफ में रोनाल्डो का जादू चला और उन्होंने 64वें मिनट में गोल ठोककर जुवेंटस को 1-0 से बढ़त दिला दी।

शानदार अहसास
जीत के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा, ट्रॉफी जीतना बेहद शानदार अहसास है। इस मैच में टीम ने शानदार खेल दिखाया और बताया कि हम जीत के हकदार थे। मैं जुवेंटस को प्यार करता हूं और चाहता हूं कि यह टीम हमेशा जीतती रही।